BlackRock से लेकर Agent Smith तक, ये हैं सबसे खतरनाक एंड्रॉयड मैलवेयर

एंड्रॉयड (Android) यकीनन दुनिया के सबसे बेहतर ऑपरेटिंग सिस्टम में से एक है। 80 फीसदी मार्केट शेयर के साथ यह ऑपरेटिंग सिस्टम लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है। वहीं, दूसरी तरफ हैकर्स भी लगातार नए-नए तरीकों के जरिए एंड्रॉयड यूजर्स को अपना निशाना बनाते आए हैं। हाल ही में कई मीडिया रिपोर्ट्स सामने आई थी, जिनमें कई मैलवेयर का जिक्र था, जो एंड्रॉयड यूजर्स का डाटा चोरी करने के साथ-साथ बैक अकाउंट तक खाली करने की कोशिश कर रहे थे। तो आज हम आपको उन खतरनाक मैलवेयर के बारे में बताएंगे, जिन्हें हाल ही में स्पॉट किया गया है। आइए जानते हैं...

BLACKROCK मैलवेयर
ब्लैक रॉक मैलवेयर को सबसे पहले मई में स्पॉट किया गया था। इस मैलवेयर को कुछ दिनों पहले ही स्पॉट किया गया था। इस मैलवेयर ने जीमेल, अमेजन, नेटफ्लिक्स और उबर जैसे एप्स से बैंक खाते के बारे में जानकारी चोरी की थी। साथ ही इस मैलवेयर ने कुल 337 एंड्रॉयड एप्स को अपना शिकार बनाया था।

FAKESKY मैलवेयर
फेकस्काई दुनिया के सबसे खतरनाक मैलवेयर में से एक है। इस मैलवेयर ने तीन साल बाद वापसी की है और हैकर्स इसके जरिए यूजर्स का न सिर्फ निजी डाटा चुरा रहे हैं बल्कि उनके बैंक अकाउंट खाली करने की भी कोशिश कर रहे हैं। आपको बता दें कि इस मैलवेयर को सबसे पहले 2017 में स्पॉट किया गया था।
- Jio, Airtel और Vodafone के शानदार रिचार्ज प्लान, रोजाना मिलेगा 2GB डाटा
- Twitter पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता में हुआ इजाफा, 6 करोड़ हुई फॉलोअर्स की संख्या
- Windows 10 में आया बग, यूजर्स नहीं कर पा रहे हैं इंटरनेट का इस्तेमाल
- Airtel के धमाकेदार प्लान, एक ही में मिलेगा DTH से लेकर ब्रॉडबैंड तक का मजा