Jio, Airtel और Vodafone के शानदार रिचार्ज प्लान, रोजाना मिलेगा 2GB डाटा

अगर आप अपने लिए ज्यादा डाटा वाले रिचार्ज पैक की तलाश कर रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए है। हम आपको यहां दिग्गज टेलीकॉम कंपनी जियो, एयरटेल और वोडाफोन के चुनिंदा रिचार्ज प्लान के बारे में बताएंगे, जिनमें आपको रोजाना दो जीबी डाटा मिलेगा। इसके अलावा आपको मुफ्त में प्रीमियम एप्स की सब्सक्रिप्शन भी दी जाएगी। आइए जानते हैं इन रिचार्ज प्लान के बारे में विस्तार से...

एयरटेल का 298 रुपये वाला प्लान
यूजर्स को इस प्लान में प्रतिदिन 2 जीबी डाटा मिलेगा। साथ ही यूजर्स किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग कर पाएंगे। इसके अलावा कंपनी प्रीमियम एप्स की मुफ्त में सब्सक्रिप्शन देगी। वहीं, इस पैक की समय सीमा 28 दिनों की है।

एयरटेल का 349 रुपये वाला प्लान
यूजर्स को इस प्लान में प्रतिदिन 2 जीबी डाटा मिलेगा। साथ ही यूजर्स किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग कर पाएंगे। इसके अलावा कंपनी अमेजन प्राइम और एयरटेल एक्सट्रीम की मुफ्त में सब्सक्रिप्शन देगी। वहीं, इस पैक की समय सीमा 28 दिनों की है।