सेहत के लिए 'मीठा जहर' है आपका स्मार्टफोन, बहरा और नपुंसक भी बना सकता है

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Fri, 31 Jan 2020 03:13 PM IST
mobile radiation effect on human, all you need to know in Hindi
MOBILE RADIATIONS - फोटो : Pinterest

    आजकल अधिकतर लोगों के पास स्मार्टफोन है। स्मार्टफोन की लत लोगों को ऐसी लग गई है कि लोगों को एक पल भी फोन के बिना रहने में घुटन महसूस होने लगी है, लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि आपका ही मोबाइल आपके लिए मीठा जहर का काम कर रहा है। किसी को भी मोबाइल का साथ छोड़ना गंवारा नहीं या ये कहें हमें सबसे ज्यादा जरूरत अब मोबाइल की ही है, लेकिन जितना ये हमारे लिए जरूरी है उतना ही नुकसानदायक है।

    using smartphone in office
    using smartphone in office - फोटो : amar ujala

    घंटों आप से चिपककर रहने वाला आपका मोबाइल हैंडसेट आपके लिए कहीं ‘साइलेंट किलर’ तो साबित नहीं हो रहा। चाइनीज समेत कई नामी ब्रांड के ऐसे मोबाइल हैंडसेट की बाजार में भरमार है जिनसे निकलने वाला रेडिएशन मानक से अधिक है।

    Mobile Radiation
    Mobile Radiation

    मोबाइल रेडिएशन से होने वाले नुकसान

    मोबाइल रेडिएशन से दिमाग का कैंसर, एकाग्रता, आंख की समस्याएं, तनाव में वृद्धि, जन्मजात के लिए जोखिम, न्यूरोडेगेनेरेटिव डिसऑर्डर, दिल का जोखिम, प्रजनन क्षमता और सुनने में परेशानी जैसी समस्याएं हो सकती हैं। एम्स और इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (आईसीएमआर) ने एक स्टडी में दावा किया गया है कि मोबाइल रेडिएशन के कारण इंसान बहरा हो सकता है और यहां तक कि नपुंसक होने की भी संभावना है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें