Jio vs Vi vs Airtel: ये हैं सभी कंपनियों के सबसे सस्ते पोस्टपेड प्लान, मिलेगा अनलिमिटेड मोबाइल डाटा

पोस्टपेड मोबाइल प्लान को पहले केवल कुछ ही लोगों द्वारा उपयोग किया जाता था, लेकिन अब ये काफी सस्ते और उपयोग में आसान हो गए हैं। यानी प्रीपेड से पोस्टपेड में स्विच करना भी आसान है और इनके प्लान लेना भी आसान है। अब कम कीमत में भी अनलिमिटेड डाटा के साथ पोस्टपेड प्लान उपलब्ध हो गए हैं। Airtel, Jio और Vodafone Idea भी पोस्टपेड प्लान प्रदान कर रहे हैं जो अपने ग्राहकों को कम कीमत में ज्यादा सुविधाएं देते हैं। यदि आप भी सस्ते पोस्टपेड प्लान की तलाश कर रहे हैं तो यह रिपोर्ट आपके लिए है। इस रिपोर्ट में हम आपको सभी टेलीकॉम ऑपरेटर के सबसे सस्ते पोस्टपेड प्लान के बारे में बताएंगे।

Jio का सबसे सस्ता पोस्टपेड प्लान
टेलीकॉम कंपनी जियो का अनलिमिटेड डाटा वाला सबसे किफायती पैकेज 599 रुपये का पोस्टपेड प्लान है। इस प्लान के साथ आपको अनलिमिटेड मोबाइल डाटा, अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और हर दिन 100 एसएमएस मिलते हैं। यूजर्स को JioTV, JioNews, JioSecurity, JioCinema, और JioCloud सहित Jio की अन्य सेवाओं का फ्री एक्सेस भी मिलता है।

Airtel का सबसे सस्ता पोस्टपेड प्लान
एयरटेल ने भी अपने ग्राहकों के लिए अनलिमिटेड 5G डाटा के साथ कई पोस्टपेड प्लान लॉन्च किए हैं। सबसे कम कीमत का पोस्टपेड प्लान 499 रुपये में आता है। इस प्लान में एक महीने की वैधता मिलती है। प्लान में 75 जीबी डाटा के साथ अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और हर दिन 100 एसएमएस मिलते हैं। प्लान के साथ अमेजन प्राइम और डिज्नी प्लस हॉटस्टार का भी सब्सक्रिप्शन मिलता है। इस प्लान के साथ कंपनी फ्री 5G डाटा की सुविधा भी दे रही है।
- Amazon Prime की मेंबरशिप हुई महंगी, जानें नई कीमत
- Jio True 5G: चारधाम मंदिर परिसरों में जियो की ट्रू 5जी सर्विस लॉन्च, मिलेगा अल्ट्रा हाई स्पीड इंटरनेट
- Realme 11 सीरीज की लॉन्च तारीख आई सामने, मिलेगा दमदार कैमरा, क्लिक कर पाएंगे चांद की फोटो
- Google Meet: अब Full HD में कर सकेंगे वीडियो कॉल, गूगल मीट के लिए जारी हुआ नया अपडेट