Jio True 5G: चारधाम मंदिर परिसरों में जियो की ट्रू 5जी सर्विस लॉन्च, मिलेगा अल्ट्रा हाई स्पीड इंटरनेट

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Thu, 27 Apr 2023 12:27 PM IST
सार

बद्रीनाथ धाम के कपाट खुलने के अवसर पर जियो की 5जी सर्विस लॉन्च की गई है। अब देश भर से चारधाम पहुंचने वाले लाखों श्रद्धालुओं को 5जी की अल्ट्रा हाईस्पीड का फायदा मिलेगा।

विज्ञापन
Jio True 5G service launched in Chardham temple premises will get ultra high speed internet
Jio True 5G - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    देवभूमि उत्तराखंड के चारधाम- बद्रीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री मंदिर परिसरों में, रिलायंस जियो ने अपनी ट्रू 5जी सर्विस शुरु कर दी है। बद्रीनाथ धाम के कपाट खुलने के अवसर पर जियो की 5जी सर्विस लॉन्च की गई है। अब देश भर से चारधाम पहुंचने वाले लाखों श्रद्धालुओं को 5जी की अल्ट्रा हाईस्पीड का फायदा मिलेगा।

    बद्रीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने रिलायंस जियो की 5जी सर्विस का उद्घाटन किया। जियो ट्रू 5जी लॉन्च के मौके पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एक वीडियो मैसेज में कहा, "रिलायंस जियो ने उत्तराखंड के चारधाम परिसर में अपनी 5जी सेवाओं की शुरुआत की है। चारधाम यात्रा के प्रारंभ में ही 5जी सेवाएं शुरु करने के लिए और राज्य के डिजिटल परिदृश्य में बदलाव लाने के लिए मैं जियो को बधाई व धन्यवाद देता हूं।"

    विज्ञापन

    उन्होंने कहा, "इस सुविधा से प्रदेश के और देश के विभिन्न हिस्सों से आने वाले लाखों तीर्थयात्री हाई स्पीड डाटा नेटवर्क का लाभ उठा सकेंगे। चारधाम में सफल 5जी सेवाओं के प्रारंभ के साथ ही जियो न केवल मुख्य शहरों बल्कि राज्य के दूर-दराज के धार्मिक स्थलों पर भी 5जी सेवाएं प्रदान करने की अपनी प्रतिबद्धता पर खरा उतरा है। साथ ही जियो के मजबूत डाटा नेटवर्क की मदद से चारधाम यात्रा के दौरान आपदा प्रबंधन, सर्विलांस और रियल टाइम बेसिस पर यात्रा की निगरानी की जा सकेगी।"

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    राजधानी देहरादून से लेकर भारत-तिब्बत सीमा पर उत्तराखंड के पहले भारतीय गांव - माणा तक रिलायंस जियो की मौजूदगी दिखाई देती है। राज्य में जियो एकमात्र ऑपरेटर है, जिसका नेटवर्क सभी चारधामों में, केदारनाथ धाम के ट्रेक मार्ग पर और 13,650 मीटर की ऊंचाई पर स्थित श्री हेमकुंड साहिब गुरुद्वारा में भी उपलब्ध है।

    लॉन्च पर जियो प्रवक्ता ने कहा, "चारधाम मंदिर परिसरों में जियो ट्रू 5जी की सर्विस शुरू करते हुए हम बेहद उत्साहित हैं। जियो ट्रू 5जी उत्तराखंड के लिए गेम चेंजर साबित होगा। छात्रों, नागरिकों के साथ विजिटर्स को यह नए अवसर उपलब्ध कराएगा। दिसंबर 2023 तक जियो उत्तराखंड के हर शहर, तहसील और तालुका तक अपना 5जी नेटवर्क पहुंचा देगा। उत्तराखंड को डिजिटाइज करने के हमारे प्रयासों में सहयोग के लिए हम मुख्यमंत्री जी के आभारी हैं। साथ ही हम चारधाम मंदिर प्रशासन को भी धन्यवाद करते हैं।"

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें