Jio के पांच प्री-पेड प्लान जिनमें रोज मिलता है 1.5GB डाटा

यदि आप भी रिलायंस जियो के ग्राहक हैं और हर बार रिचार्ज को लेकर दुविधा में रहते हैं तो यह खबर आपके बहुत ही काम आने वाली है। इस रिपोर्ट में हम आपको Jio के पांच ऐसे प्री-पेड प्लान के बारे में बताएंगे जिनमें रोज 1.5 जीबी डाटा मिलता है। आइए जानते हैं जियो के इन प्लान के बारे में विस्तार से..

Jio का 199 वाला प्लान
रोज 1.5 जीबी प्लान की लिस्ट में 199 रुपये वाले प्लान का नाम पहला है। इस प्लान में 28 दिनों की वैधता मिलती है यानी कुल 42 जीबी डाटा मिलेगा। इसके अलावा इस पैक में दूसरे नेटवर्क पर कॉलिंग के लिए 1,000 मिनट और जियो के नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग मिलती है। इस प्लान में रोज 100 मैसेज भेजने की भी सुविधा है। साथ ही आपको जियो एप्स के सब्सक्रिप्शन मिलेंगे।

Jio का 399 वाला प्लान
इस प्लान में जियो उपभोक्ताओं को रोजाना 1.5 जीबी डाटा (कुल 84 जीबी डाटा) और 100 एसएमएस की सुविधा मिलेगी। साथ ही यूजर्स जियो-टू-जियो नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग कर सकेंगे। हालांकि, कंपनी उन्हें अन्य नेटवर्क पर कॉलिंग के लिए 2,000 एफयूपी मिनट देगी। वहीं, इस पैक की वैधता 56 दिनों की है। इसमें जियो के सभी एप्स के फ्री सब्सक्रिप्शन मिलेंगे।