Jio के नए टैरिफ प्लान लागू होते ही बंद हुए यह पॉपुलर रिचार्ज पैक्स, यहां देखें पूरी लिस्ट

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Fri, 06 Dec 2019 03:07 PM IST
Jio Prepaid Plan ended after Tariff Hike From 6 December 2019 all you need to know
JIO - फोटो : self

    रिलायंस जियो (Reliance Jio)

    ने आज यानी छह दिसंबर से बढ़ी हुई कीमत वाले टैरिफ प्लांस लागू कर दिए हैं। इससे पहले एयरटेल और वोडाफोन-आइडिया ने तीन दिसंबर से नए प्रीपेड प्लान पेश किए थे। अब लोगों को जियो के प्लान रिचार्ज करवाने के लिए पहले की तुलना में अधिक पैसे देने पड़ेंगे। वहीं, दूसरी तरफ कंपनी अपने 222, 333 और 149 रुपये वाले पैक्स बंद कर दिए हैं। आपको बता दें कि इन प्रीपेड प्लान में यूजर्स को अनलिमिटेड डाटा, कॉलिंग और एसएमएस की सुविधा मिलती थी।

    jio
    jio

    रिलायंस जियो का 222 रुपये वाला प्लान

    रिलायंस जियो ने 222 रुपये वाला प्लान पेश किया था। यूजर्स को इस पैक में प्रतिदिन 2 जीबी डाटा (कुल 56 जीबी डाटा) और 100 एसएमएस की सुविधा मिलती थी। साथ ही कंपनी जियो-टू-जियो नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग (नॉन-जियो नेटवर्क पर कॉलिंग के लिए मिलेंगे 1000 एफयूपी मिनट) की सेवा देती थी। वहीं, इस पैक की वैधता 28 दिनों की थी।

    JIO
    JIO - फोटो : JIO

    रिलायंस जियो का 333 रुपये वाला प्लान

    जियो ने ऑल-इन-वन प्लान के तहत 333 रुपये वाले टैरिफ प्लान को पेश किया था। यूजर्स को इस पैक में प्रतिदिन 2 जीबी डाटा और 100 एसएमएस की सुविधा मिलती थी। साथ ही यूजर्स इस पैक में जियो-टू-जियो नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग (नॉन-जियो नेटवर्क पर कॉलिंग के लिए मिलेंगे 1000 एफयूपी मिनट) कर सकते थे। वहीं, इस पैक की वैधता 56 दिनों की थी।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें