पोस्टपेड वॉर: जियो Vs एयरटेल Vs वोडाफोन Vs आइडिया, किसके प्लान में आपको है फायदा

रिलायंस जियो ने तमाम प्री-पेड प्लान बाजार में उतारने के बाद अब पोस्टपेड मार्केट में धमाका मचाने को तैयार है। जियो ने अब सबसे सस्ता पोस्टपेड प्लान पेश किया है जिसकी कीमत 199 रुपये है। इस प्लान की वैधता 1 महीने की है और इसमें अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ 25 जीबी डाटा और जियो ऐप के सब्सक्रिप्शन मिलेंगे। इस प्लान में सिर्फ 50 पैसे प्रति मिनट में आईएसडी कॉलिंग की जा सकेगी। जियो का यह प्लान 15 मई से लाइव हो जाएगा जिसके बाद आप रिचार्ज करवा सकेंगे। तो आइए जानते हैं वोडाफोन, आइडिया और एयरटेल के पोस्टपेड प्लान की क्या हालत है और उन प्लान में आपको क्या मिलेगा?

सबसे पहले एयरटेल के शुरुआती पोस्टपेड प्लान की बात करें तो इसकी कीमत 399 रुपये है और इस प्लान में आपको 1 रेंटल के लिए 20 जीबी डाटा मिलेगा और अनलिमिटेड कॉलिंग मिलेगी। साथ में एयरटेल टीवी और अमेजॉन प्राइम का एक साल के लिए फ्री सब्सक्रिप्शन मिलेगा। एयरटेल के प्लान का फायदा यह है कि बचा हुआ डाटा अगले महीने इस्तेमाल हो सकेगा। इस प्लान में रोमिंग में फ्री कॉलिंग और रोज 100 मैसेज मिलेंगे। आईएसडी कॉलिंग के लिए अलग से पैक लेना होगा।

वोडाफोन के पोस्टपेड प्लान की कीमत भी 399 रुपये है और इस प्लान में आपको 1 महीने के लिए 20 जीबी डाटा मिलेगा। साथ में अनलिमिटेड कॉलिंग भी मिलेगी। इस प्लान में आपको वोडाफोन प्ले का फ्री सब्सक्रिप्शन मिलेगा। इस प्लान में रोमिंग में फ्री कॉलिंग और रोज 100 मैसेज मिलेंगे। आईएसडी कॉलिंग के लिए अलग से पैक लेना होगा।