Jio Gigafiber: क्या है जियो गीगाफाइबर का वेलकम ऑफर और क्या हैं इसके फायदे?

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Fri, 06 Sep 2019 02:24 PM IST
विज्ञापन
jio gigafiber welcome offer all you need to know about benefits and free offers
jio fiber welcome offer - फोटो : amar ujala

    Jio Gigafiber के प्लान का एलान हो गया है। जियो फाइबर के तहत छह प्लान पेश किए गए हैं जिनमें ब्रोंज, सिल्वर, गोल्ड, डायमंड, प्लेटिनम और टाइटेनियम शामिल हैं। इनमें से सबसे सस्ता प्लान ब्रोंज है जिसकी कीमत 699 रुपये है। इस प्लान में ग्राहकों को एक महीने की वैधता के साथ 100 जीबी डाटा मिलेगा जिसकी स्पीड 100एमबीपीएस होगी। इस प्लान में कॉलिंग फ्री होगी और ग्राहकों को सेटटॉप बॉक्स फ्री में मिलेगा।

    Jio GigaFiber plan bronz
    Jio GigaFiber plan bronz - फोटो : amar ujala

    इस प्लान में 50 जीबी डाटा एक्स्ट्रा भी मिल रहा है। ऐसे में आपको कुल 150 जीबी डाटा मिलेगा। छह प्लान के अलावा जियो ने वेलकम ऑफर पेश किया है जिसे लेकर लोगों में काफी उत्सुकता है तो आइए जियो गीगाफाइबर के वेलकॉम ऑफर और इसके फायदे के बारे में जानते हैं।ये भी पढ़ेंः Jio GigaFiber: ब्रोंज, सिल्वर और गोल्ड समेत 6 प्लान हुए लॉन्च, सिर्फ इस प्लान में मिलेगा 4K TV

    jio fiber welcome offer
    jio fiber welcome offer - फोटो : amar ujala

    सबसे पहले आपको बता दें कि जियो गीगाफाइबर का वेलकम ऑफर लंबी अवधि के प्लान के साथ ही मिलेगा। मासिक प्लान के साथ आपको वेलकॉम ऑफर नहीं मिलेगी। वेलकॉम ऑफर के तहत आपको तीन महीने, छह महीने या फिर 12 महीने वाला प्लान लेना होगा। कहने का मतलब है कि वेलकम ऑफर के तहत आपको तीन, छह या 12 महीने के लिए एक ही बार पेमेंट करना होगा।

    ये भी पढ़ेंः Jio GigaFiber Plans: सभी ग्राहकों को मिलेगा सेटटॉप बॉक्स, WhatsApp से करें रजिस्ट्रेशन

    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें