JioFixedVoice लैंडलाइन सर्विस: छह मोबाइल नंबर पर फ्री में कर सकेंगे कॉलिंग, जानें विस्तार से

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Mon, 26 Aug 2019 09:23 AM IST
Jio Gigafiber JioFixedVoice Landline Service Allows to Make Free Voice Calls on Up to 6 numbers
jio free call - फोटो : jio

    रिलायंस जियो ने अपने ब्रॉडबैंड सेवा जियो गीगाफाइबर के प्लान की कीमत का एलान कर दिया है। जियो गीगाफाइबर के प्लान के शुरुआती कीमत 700 रुपये और अधिकतम कीमत 10,000 रुपये होगी। वैसे इस बात की जानकारी तो सभी को है कि जियो गीगाफाइबर के तहत फ्री लैंडलाइन कॉलिंग मिलेगी, लेकिन सवाल यह है कि यह कितने नंबर पर फ्री होगी और इसकी क्या-क्या शर्तें हैं। आइए जानते हैं...

    jio gigafiber
    jio gigafiber - फोटो : jio

    जियो गीगाफाइबर के तहत ही कंपनी JioFixedVoice नाम की सेवा दे रही है। जियोफिक्स्डवॉइस के तहत जियो गीगाफाइबर के ग्राहक फ्री में लोकल-एसटीडी कॉलिंग कर सकेंगे। टेलीकॉमटॉक की रिपोर्ट की मुताबिक JioFixedVoice की सेवा सभी जियो गीगाफाइबर यूजर्स को मिल सकती है। या फिर जियो बीएसएनएल की तरह अलग से कॉलिंग प्लान पेश कर सकती है। ग्राहक छह मोबाइल नंबर्स पर फ्री में कॉल कर सकेंगे।

    ये भी पढ़ेंः Jio Gigafiber के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कैसे करें, सिर्फ 4 स्टेप्स में समझें

    jio fixed voice
    jio fixed voice - फोटो : SOCIAL MEDIA

    वहीं टेस्टिंग के दौरान देश के कई शहरों के बीटा यूजर्स जियो गीगाफाइबर के साथ JioFixedVoice सेवा का फ्री में आनंद ले रहे हैं। इस सेवा के तहत जियो गीगाफाइबर के यूजर्स किसी भी मोबाइल नंबर पर फ्री में कॉल कर सकेंगे, हालांकि इसके लिए यूजर्स को अपने फोन में मौजूद जियोकॉल एप में JioFixedVoice नंबर रजिस्टर करना होगा। अगली स्लाइड में जानें माय जियो एप से JioFixedVoice लैंडलाइन एक्टिव करने का तरीका।ये भी पढ़ेंः Jio Gigafiber: 9 प्वाइंट्स में जानें कीमत से लेकर फ्री TV और बुकिंग तक के बारे में

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें