Jio के इस प्लान में मिलता है 4.5TB डाटा, कीमत सिर्फ 199 रुपये!

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Wed, 19 Feb 2020 01:09 PM IST
विज्ञापन
jio fiber best monthly plan with hoping 5tb data all you need to know
reliance jio - फोटो : amar ujala

    रिलायंस जियो ने जियो सेलुलर के बाद अपनी ब्रॉडबैंड सेवा शुरू की है जिसे जियो फाइबर के नाम से पेश किया गया है। जियो फाइबर को लेकर रिलायंस का लक्ष्य लॉन्चिंग के एक साल के अंदर 50 मिलियन यानी 5 करोड़ ग्राहकों तक पहुंचना है। इसके लिए कंपनी ने कई किफायती प्लान भी पेश किए हैं।

    Jio
    Jio - फोटो : amar ujala

    इन्हीं प्लान में से एक प्लान 199 रुपये का है। टेलीकॉमटॉक की रिपोर्ट के मुताबिक जियो फाइबर के पास 199 रुपये का प्लान एक साप्ताहिक प्लान है। इस प्लान के तहत आप हर महीने 5 टीबी तक डाटा का इस्तेमाल कर सकते हैं। आइए जानते हैं कैसे...

    reliance jio
    reliance jio - फोटो : amar ujala

    दरअसल इस प्लान में आपको 1 टीबी डाटा मिलता है लेकिन यदि आप इस प्लान को पांच बार रिचार्ज कराते हैं तो आपको 35 दिनों के लिए 1,170 रुपये खर्च करने होंगे। इसमें आपको कुल 5 टीबी डाटा मिलेगा।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें