Jio पैसा वसूल प्लान: 1559 रुपये में 336 दिनों की वैलिडिटी, अन्य सस्ते प्लान्स भी जानें

टेलीकॉम कंपनी जियो (Jio) ने ग्राहकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए कई सारे प्रीपेड रिचार्ज प्लान उपलब्ध करा दिए हैं। इन प्लान्स में अधिक डाटा लाभ से लेकर कम कीमत में अधिक वैलिडिटी वाले प्लान भी शामिल हैं। यदि आप भी किसी ऐसे ही कम कीमत में लंबी वैलिडिटी और अनलिमिटेड कॉलिंग का लाभ उठाना चाहते हैं तो यह रिपोर्ट आपके लिए है। इस रिपोर्ट में हम आपको जियो के 1559 रुपये वाले प्लान की पूरी डिटेल देंगे। चलिए जानते हैं।

जियो 1,559 रुपये का प्रीपेड रिचार्ज प्लान
जियो के 1559 रुपये वाले इस रिचार्ज प्लान में आपको कुल 336 दिनों की वैलिडिटी मिल रही है। प्लान में आपको 336 दिनों की वैलिडिटी के साथ 24 जीबी इंटरनेट डाटा मिलता है। डाटा लिमिट खत्म होने या अतिरिक्त डाटा के लिए डाटा एड ऑन प्लान से रिचार्ज कराया जा सकता है।
ये भी पढ़ें: Smart TV खरीदने का शानदार मौका, 20 हजार रुपये से कम में मिल रहे ये बेस्ट टीवी

जियो के 1559 रुपये वाले इस रिचार्ज प्लान के साथ सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग और 3600 SMS की सुविधा भी मिलती है। सिर्फ इतना ही नहीं इस प्लान के साथ आप जियो के दूसरे एप्स जैसे जियो टीवी, जियो सिनेमा, जियो सिक्योरिटी और जियो क्लाउड का सब्सक्रिप्शन फ्री मिलता है।
ये भी पढ़ें: Amazon vs Flipkart Sale: कौन सा फोन है फायदे का सौदा, जानें 6 हजार से 30 हजार तक के बेस्ट स्मार्टफोन