Reliance Jio की वॉइस ओवर वाई-फाई कॉलिंग सर्विस हुई लॉन्च, मुफ्त में कर सकेंगे बात

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Tue, 07 Jan 2020 10:51 AM IST
विज्ञापन
Reliance Jio Launch Voice Over Wifi Service in Delhi-NCR and Chennai circles after tariff hike
reliance jio - फोटो : amar ujala

    देश की दिग्गज टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो (Reliance Jio) ने अपने उपभोक्ताओं को फायदा पहुंचाने के लिए दिल्ली-एनसीआर और चेन्नई के सर्कल में वॉइस ओवर वाई-फाई कॉलिंग सर्विस को लॉन्च कर दिया है। यह सेवा सैमसंग और एपल यूजर्स के लिए उपलब्ध है। हालांकि, जियो वॉइस ओवर वाई-फाई कॉलिंग सेवा जल्द ही शाओमी और वनप्लस के यूजर्स को मिलेगी। इससे पहले एयरटेल ने दिसंबर 2019 में इस सर्विस को पेश किया था। आपको बता दें कि एयरटेल इस समय दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक और तमिल नाडु में वीओ वाई-फाई सर्विस दे रहा है।

    Jio
    Jio - फोटो : amar ujala

    रिलायंस जियो की वीओ वाई-फाई कॉलिंग

    उपभोक्ता जियो की वीओ सेवा का इस्तेमाल घर में लगे वाई-फाई कनेक्शन और पब्लिक वाई-फाई हॉटस्पॉट के जरिए कर सकते हैं। इस सेवा से जियो यूजर्स की कॉलिंग का अनुभव बेहतर हो जाएगा। वहीं, विशेषज्ञों का मानना है कि जियो वीओ वाई-फाई के जरिए ज्यादा-से-ज्यादा ग्राहक अपने साथ जोड़ना चाहती हैं। साथ ही इससे कंपनी का प्रॉफिट भी बढ़ेगा।

    reliance jio
    reliance jio - फोटो : amar ujala

    जियो की वीओ वाई-फाई कॉलिंग की अन्य जानकारी

    यूजर्स को कंपनी की इस सेवा के लिए अलग से एप, लॉग-इन या नया नंबर नहीं लेना होगा। साथ ही वह जियो वीओ वाई-फाई कॉलिंग को घर में लगे वाई-फाई कनेक्शन के जरिए इस्तेमाल कर सकते हैं। उम्मीद की जा रही है कि जियो जल्द ही इस सर्विस को देश के अन्य राज्यों में पेश करेगी।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें