इन संकेतों से जानिए कि आपका स्मार्टफोन हैक हुआ है या नहीं

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Sun, 05 Jan 2020 02:21 PM IST
विज्ञापन
what are the signs your phone is hacked know in detail
smartphone virus

    तकनीक के इस दौर में सभी लोग स्मार्टफोन का इस्तेमाल करते हैं। इन डिवाइस में लोगों के महत्वपूर्ण दस्तावेज, तस्वीरें और बैंक अकाउंट नंबर जैसी जानकारी स्टोर होती हैं। लेकिन कई बार ऐसा होता है कि स्मार्टफोन हैक हो जाते हैं, जिससे लोगों की निजी जानकारी लीक हो जाती हैं। हालांकि, ज्यादातर लोगों को इसका पता भी नहीं चलता हैं। तो आज हम आपको उन पांच संकेतों के बारे में बताएंगे, जिनसे आप जान सकेंगे कि आपके मोबाइल को किसी ने हैक करने की कोशिश की है। तो चलिए जानते हैं इन पांच संकेतों के बारे में...

    android Virus
    android Virus - फोटो : सांकेतिक

    फोन की बैटरी तेजी से खत्म होना

    अगर आपके स्मार्टफोन की बैटरी कई दिनों से तेजी से खत्म हो रही हैं, तो ऐसे में माना जा सकता है कि आपके डिवाइस में वायरस या स्पाई एप इंस्टॉल है। यह एप्स आपके डिवाइस में मौजूदा रिसोर्सेज के जरिए जरूरी डाटा को अपने सर्वर तक पहुंचाते हैं, जिससे बैटरी पर असर पड़ता है।

    message
    message

    अज्ञात एसएमएस

    कई बार ऐसा होता है कि फोन हैक होने पर आपके पास अंजान नंबर से मैसेज आते हैं या फिर आपके फोन से अपने-आप मैसेज आपके मित्रों समेत परिवार के सदस्यों के पास पहुंच जाते हैं। तो इस स्थिति में माना जा सकता है कि यह काम हैकर्स का है। अगर आप इससे बचना चाहते हैं, तो भूलकर भी इन मैसेज में दिए गए लिंक को ओपन ना करें और तुरंत मैसेज को डिलीट करें। इससे आपका फोन हैक नहीं हो पाएगा।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें