Jio vs Airtel vs Vodafone-idea: किसके पास हैं बेस्ट टैरिफ प्लान, देखें पूरी लिस्ट

रिलायंस जियो, एयरटेल और वोडाफोन-आइडिया के टैरिफ प्लान की दरों में बढ़ोतरी कर दी हैं। इसके साथ ही तीनों टेलीकॉम कंपनियों ने उपभोक्ताओं के लिए बढ़ी हुई कीमत के साथ नए प्रीपेड प्लांस पेश किए हैं। एयरटेल और वोडाफोन-आइडिया के प्लान तीन दिसंबर से लागू हो गए थे। वहीं, दूसरी तरफ जियो के प्लान कल यानि छह दिसंबर से लागू हो जाएंगे। साथ ही यूजर्स को इन कंपनियों के प्लान में डाटा और कॉलिंग की सुविधा मिल रही हैं। तो आइए जियो, एयरटेल, वोडाफोन और आइडिया के 84 दिनों वाले प्लान के बारे में जानते हैं....

रिलायंस जियो के प्रीपेड प्लांस
रिलायंस जियो ने अपने यूजर्स के लिए ऑल-इन-वन प्लान के तहत 555 रुपये वाला रिचार्ज पैक पेश किया है। हालांकि, यह प्लान छह दिंसबर से लागू होगा। वहीं, यूजर्स को इस पैक में 1.5 जीबी डाटा मिलेगा। साथ ही जियो-टू-जियो पर अनलिमिटेड वॉयस कॉल और दूसरे नेटवर्क पर कॉल करने के लिए 3000 मिनट दिए जाएंगे। वहीं, इस पैक की समय सीमा 84 दिनों की है। वहीं जियो के 599 रुपये वाले प्लान में रोज 2 जीबी डाटा, दूसरे नेटवर्क पर कॉलिंग के लिए 3000 मिनट और जियो एप्स के सब्सक्रिप्शन मिलते हैं।

एयरटेल के प्रीपेड प्लांस
एयरटेल ने 598 रुपये वाला प्लान लॉन्च किया है। ग्राहकों को इस पैक में अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलेगी। साथ ही कंपनी अपने उपभोक्ताओं को प्रतिदिन 1.5 जीबी डाटा देगी। इसके अलावा यूजर्स विंक म्यूजिक की सब्सक्रिप्शन भी दी गई है। वहीं, इस रिचार्ज प्लान की समय सीमा 84 दिनों की है।