Jio, Airtel और Vodafone के जबरदस्त प्लान, अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिलेगा रोज 2GB डाटा

लॉकडाउन के दौरान अगर आपका डाटा खत्म हो गया है और आपके लिए 1.5 जीबी डाटा वाले पैक काफी नहीं है, तो आप रोजाना 2 जीबी डाटा ऑफर करने वाले रिचार्ज प्लान को चुन सकते हैं। इन रिचार्ज प्लांस में आपको प्रीमियम एप की सब्सक्रिप्शन मुफ्त में मिलेगी। साथ ही आप किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग कर पाएंगे। तो चलिए जानते हैं इन खास रिचार्ज प्लान के बारे में विस्तार से...

Jio का 249 रुपये वाला प्लान
अगर आप जियो के ग्राहक हैं, तो यह प्लान आपके लिए बेस्ट है। आपको इस प्लान में प्रतिदिन 2 जीबी डाटा के साथ 100 एसएमएस मिलेंगे। इसके अलावा कंपनी आपको कॉलिंग के लिए 1,000 नॉन-जियो मिनट देगी। हालांकि, आप जियो-टू-जियो नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग कर पाएंगे। अन्य बेनेफिट्स की बात करें तो आपको इस प्लान में जियो प्रीमियम एप की सब्सक्रिप्शन मुफ्त में दी जाएगी। वहीं, इस पैक की वैधता 28 दिनों की है।

Airtel का 298 रुपये वाला प्लान
अगर आप एयरटेल के उपभोक्ता हैं और 1.5 जीबी डाटा वाले पैक आपके लिए काफी नहीं है। तो आप इस रिचार्ज प्लान को चुन सकते हैं। आपको इस प्लान में प्रतिदिन 2 जीबी डाटा के साथ 100 एसएमएस मिलेंगे। इसके अलावा आप किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग कर पाएंगे। साथ ही कंपनी आपको एयरटेल एक्सट्रीम, जी5 और विंक म्यूजिक प्रीमियम एप की सब्सक्रिप्शन मुफ्त में देगी। वहीं, इस पैक की समय सीमा 28 दिनों की है।
- Apple को मिला वर्चुअल सेल्फी का पेटेंट, दुनिया के किसी भी कोने से ले सकेंगे ग्रुप सेल्फी
- मई में Lockdown 4.0 रहा टॉप सर्च ट्रेंड, कोरोना वायरस के सर्चेज हुए कम
- ATM से पैसे निकालते समय इन बातों का रखें ध्यान, नहीं होगा जरा-सा भी नुकसान
- वर्क फ्रॉम होम के दौरान अपना डाटा रखना चाहते हैं सुरक्षित, तो जरूर अपनाएं यह तरीके