Apple को मिला वर्चुअल सेल्फी का पेटेंट, दुनिया के किसी भी कोने से ले सकेंगे ग्रुप सेल्फी

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Mon, 08 Jun 2020 08:51 PM IST
सार
विज्ञापन
Apple got Synthetic Group Selfies Patent Allowing Users to Take Virtual Group Selfies remotely
Apple Synthetic Group Selfies patent - फोटो : Apple

    विस्तार

    टेक्नोलॉजी के मामले में हर साल एक नया ट्रेंड शुरू करने वाली कंपनी एपल को अब एक ऐसा पेटेंट मिला है जो वाकई हैरान करने वाला है। अमेरिकी पेटेंट एंड ट्रेडमार्क ऑफिस ने एपल के वर्चुअल सेल्फी के पेटेंट को मंजूरी दे दी है। इस पेटेंट को मिलने का मतलब है कि आने वाले समय में आईफोन यूजर्स अपने दोस्तों के साथ दुनिया के किसी भी कोने से ग्रुप सेल्फी ले सकेंगे।

    आमतौर पर ग्रुप सेल्फी के लिए सभी लोगों का एक साथ होना जरूरी होता है लेकिन एपल के इस पेमेंट के बाद ऐसा होना जरूरी नहीं है। एपल ने इस पेटेंट के लिए दो साल पहले ही आवेदन किया था। Patently Apple के मुताबिक इस पेटेंट के तहत कंप्यूटिंग डिवाइस का इस्तेमाल होगा जो कि सिथेंटिक ग्रुप सेल्फी तैयार करेगी।

    विज्ञापन

    आखिर क्या बला है सिथेंटिक ग्रुप सेल्फी?

    सिंथेटिक ग्रुप सेल्फी अलग-अलग सेल्फी का एक कंपोजिशन है जिसे एक इमेज में मर्ज किया जाता है। इसके लिए डिवाइस वीडियो इमेज, लाइव वीडियो और फोटो का इस्तेमाल करेगी। सिंथेटिक ग्रुप सेल्फी में यूजर्स के पास सेल्फी को एडिट करने का भी विकल्प होगा। इसके अलावा ग्रुप सेल्फी में हिस्सा लेने वाले सभी यूजर्स अपनी पोजिशन भी खुद ही वर्चुअल तय कर पाएंगे।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    सभी यूजर्स को अपने फोन में सेल्फी लेनी होगी और बैकग्राउंड को रिमूव करना होगा। इसके बाद सभी यूजर्स की सेल्फी के साथ वर्चुअल ग्रुप सेल्फी को तैयार किया जा सकेगा, हालांकि अभी तक यह साफ नहीं है कि इस फीचर को आईफोन यूजर्स के लिए कब जारी किया जाएगा।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें