इन प्रीपेड प्लांस में मिलेगी अनलिमिटेड कॉल और डाटा की सुविधा, कीमत 150 रुपये से कम

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Thu, 02 Jan 2020 06:06 PM IST
jio airtel and vodafone idea prepaid plans 2020 offers high speed data and unlimited calling
Airtel, Jio, Vodafone and Idea

    टेलीकॉम बाजार में इस समय जियो, एयरटेल और वोडाफोन-आइडिया के हजारों प्रीपेड प्लांस मौजूद हैं, जिनमें यूजर्स को असीमित डाटा और कॉलिंग की सुविधा मिल रही हैं। लेकिन इस सभी रिचार्ज प्लांस की दरें पहले की तुलना में अब बहुत महंगी हो गई हैं। बढ़ती कीमतों की वजह से लोगों को प्लांस चुनने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा हैं। इस दिक्कत को खत्म करने के लिए हम आपके लिए तीनों कंपनियों के कुछ चुनिंदा प्लांस लेकर आए हैं, जिनकी कीमत 150 रुपये से कम है। तो आइए अगली स्लाइड में जानते हैं इन प्रीपेड प्लांस के बारे में...

    reliance jio
    reliance jio - फोटो : amar ujala

    रिलायंस जियो का 129 रुपये वाला प्लान

    जियो यूजर्स को इस प्लान में 2 जीबी डाटा और 300 एसएमएस की सुविधा मिलेगी। साथ यूजर्स जियो-टू-जियो नेटवर्क पर असीमित कॉलिंग कर सकेंगे, लेकिन उन्हें अन्य नेटवर्क पर कॉलिंग के लिए 1,000 एफयूपी मिनट मिलेंगे। वहीं, इस पैक की वैधता 28 दिनों की है।

    Jio
    Jio - फोटो : amar ujala

    रिलायंस जियो का 149 रुपये वाला प्लान

    जियो यूजर्स को इस प्लान में रोजाना 1 जीबी डाटा (कुल 24 जीबी डाटा) और 100 एसएमएस की सुविधा मिलेगी। साथ यूजर्स जियो-टू-जियो नेटवर्क पर असीमित कॉलिंग कर सकेंगे, लेकिन उन्हें अन्य नेटवर्क पर कॉलिंग के लिए 300 एफयूपी मिनट मिलेंगे। वहीं, इस पैक की वैधता 24 दिनों की है।

    और पढ़ें...