हमारे समाज के लिए सिगरेट जैसा है फेसबुक: सेल्सफोर्स के सीईओ

दुनिया की सबसे बड़ी सोशल मीडिया साइट फेसबुक पर बड़ा बयान देते हुए अमेरिकी सॉफ्टवेयर दिग्गज कंपनी सेल्सफोर्स के सीईओ मार्क बेनिओफ ने फेसबुक को नई सिगरेट कहा है। सीएनएन को दिए एक इंटरव्यू मे मार्क बेनिओफ ने कहा कि फेसबुक हमारे समाज के लिए सिगरेट जैसा है। फेसबुक को रेगुलेट करने की जरूरत है।
मार्क बेनिओफ ने कहा, 'वे निश्चित रूप से अपने प्लेटफॉर्म पर दिए जाने वाले विज्ञापन की सच्चाई नहीं जानते। इस बात की वे खुद पुष्टी भी करते हैं।' बता दें कि इससे पहले पिछले साल अक्टूबर में भी मार्क ने कहा था कि फेसबुक बच्चों को नशे का आदी बना रहा है। इसकी जवाबदेही तय होनी चाहिए।
ये भी पढ़ेंः रिलायंस जियो और एयरटेल के प्लान में मिलेगा डाटा और कॉलिंग की सुविधा, पढ़ें पूरी लिस्ट
मार्क ने कहा है कि फेसबुक एक प्रकाशक है। ऐसे में उसके प्लेटफॉर्म पर प्रोपेगैंडा फैलाने वाले कंटेंट की जिम्मेदारी लेनी होगी। उन्होंने कहा कि इसके लिए एक मानक तय होना चाहिए। उन्होंने कहा कि फेसबुक अन्य कंपनियों के साथ मिलकर डाटा स्टोर कर रहा है।
गौरतलब है कि पिछले साल वॉशिंगटन के जॉर्जटाउन यूनिवर्सिटी में अपने एक भाषण में फेसबुक के सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने कहा था कि उन्हें नहीं लगता कि दुनियाभर के लोग एक ऐसी दुनिया में रहकर उन चीजों को पोस्ट करना चाहेंगे, जिसे तकनीकी कंपनियां 100 फीसदी सच मानती हैं। उन्होंने कहा कि कंटेंट की सच्चाई तय करना यूजर्स की काम है ना कि टेक्नोलॉजी कंपनी की।
मार्क बेनिओफ से पहले कमला हैरिस और एलिजाबेथ वारेन जैसे अमेरिकी सीनेटर्स ने भी फेसबुक को तोड़ने की वकालत की है। बता दें कि अमेरिका में करीब 40 राज्य अटॉर्नी जनरल ने फेसबुक के खिलाफ जांच में शामिल होने का फैसला किया है।
- RBI ने मानी मोबाइल एप किया लॉन्च, अब नकली नोट की पहचान करना होगा आसान
- सस्ता हुआ Oppo का यह चार कैमरे वाला स्मार्टफोन, शुरुआती कीमत अब 11,490 रुपये
- Xiaomi नए साल में एमआई वॉच कलर और पोको एफ2 को करेगा लॉन्च, मिलेंगे शानदार फीचर्स
- Realme 5i लॉन्च से पहले गीकबेंच पर हुआ लिस्ट, मिलेगा दमदार प्रोसेसर का सपोर्ट