RBI ने मानी मोबाइल एप किया लॉन्च, अब नकली नोट की पहचान करना होगा आसान

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (Reserve Bank Of India) ने नेत्रहीन लोगों के लिए एक खास मोबाइल एप मानी (Mobile Aided Note Identifier) को लॉन्च कर दिया है। इस एप की मदद से लोग आसानी से नकली नोट की पहचान कर सकेंगे। आरबीआई का यह एप नोट की जांच कर बताएगा कि नोट कितने का है और असली है या नहीं। वहीं, लोग इस एप को गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं। इस एप की खासियत है कि यह नोट की पहचान अच्छे से करता है और जरूरी जानकारी साउंड के जरिए देता है। तो चलिए जानते हैं आरबीआई के एप के बारे में...
इसे भी पढ़ें :
Mobile Aided Note Identifier एप की खूबियां
आरबीआई का एप अपने यूजर्स को नोट की सटीक जानकारी देता है। इसके अलावा यूजर्स को इस एप में ऑडियो सेंसर का सपोर्ट मिलेगा, जिससे वह इसको अपनी आवाज से कंट्रोल कर सकेंगे। अगर नोट कही से मुड़ा है, तो भी यह एप उसकी आसानी से पहचान कर सकेगा। वहीं, मानी एप इंटैग्लियो प्रिंटिंग, टैक्सटाइल मार्क, साइज़, नंबर, रंग और मोनोक्रोमेटिक पैटर्न की आसानी से जांच करता है।
View post on X
#rbitoday #rbigovernor pic.twitter.com/YXUzP3MBxt
2,000 रुपये के नोट बंद होने की मिली थी खबर
इससे पहले सोशल मीडिया पर कई रिपोर्ट लीक हुई थी, जिनमें 2,000 रुपये के नोट बंद होने की जानकारी मिली थी। हालांकि, केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर ने इस तरह की खबरों को सिरे से खारिज किया था। उनका कहना है कि अब तक सरकार ने 2,000 रुपये के नोट को लेकर किसी तरह का प्रस्ताव पेश नहीं किया है।