Trading Scam: एक गलती और सब खत्म, हैदराबाद के शख्स को लगा 50 लाख का चूना

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Tue, 05 Nov 2024 01:17 PM IST
सार

Trading Scam: ऐसा ही एक मामला हैदराबाद के एक 63 वर्षीय व्यक्ति का है, जो एक फर्जी स्टॉक मार्केट स्कीम में 50 लाख रुपये की ठगी का शिकार हो गए।

विज्ञापन
Hyderabad man loses Rs 50 lakh after joining WhatsApp group
hacker - फोटो : pixabay

    भारत में ऑनलाइन धोखाधड़ी के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी देखी जा रही है। हाल के महीनों में हजारों लोग इन साइबर अपराधियों के जाल में फंस चुके हैं। इनमें सबसे ज्यादा बुजुर्ग फंसे हैं जो डिजिटल क्षेत्र में अधिक निपुण नहीं हैं। ऐसा ही एक मामला हैदराबाद के एक 63 वर्षीय व्यक्ति का है, जो एक फर्जी स्टॉक मार्केट स्कीम में 50 लाख रुपये की ठगी का शिकार हो गए।

    hacker
    hacker - फोटो : FREEPIK

    कैसे हुआ स्कैम?

    यह धोखाधड़ी एक "स्टॉक डिस्कशन ग्रुप" नामक व्हाट्सएप ग्रुप से शुरू हुई। ग्रुप के एडमिन कुनाल सिंह ने खुद को एक प्रतिष्ठित वित्तीय सलाहकार के रूप में पेश किया और दावा किया कि उनकी सलाह से पिछले क्लाइंट्स को शानदार लाभ हुआ है। उनकी "2022 स्टॉक क्लासेस" के बारे में उन्होंने बताया कि इसमें विशेष स्टॉक्स पर 500 प्रतिशत तक रिटर्न मिला था। इन वादों से प्रभावित होकर पीड़ित ने व्हाट्सएप ग्रुप में उनके बताए ऑनलाइन सेशंस में शामिल होने का निर्णय लिया।

    Scam
    Scam - फोटो : FREEPIK

    स्कैम का तरीका

    इस ग्रुप में लिंक के जरिए निजी ऑनलाइन सेशंस आयोजित किए जाते थे, जहां स्कैमर "स्काईरिम कैपिटल" नामक एक प्लेटफॉर्म पर निवेश करने की सलाह देते थे, जिसे उन्होंने एक वैध वित्तीय सेवा प्रदाता बताया। शुरू में पीड़ित ने छोटी राशि निवेश की, जिससे उन्हें लाभ भी दिखाया गया, जिससे उनका भरोसा बढ़ा, लेकिन धीरे-धीरे स्कैमर ने उन्हें बड़े निवेश के लिए प्रेरित किया और अंततः पीड़ित ने 50 लाख रुपये तक का निवेश कर दिया।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें