बेहद कमाल का है गूगल का यह गुप्त फीचर, आपको भी नहीं होगी इसकी जानकारी

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Thu, 19 Mar 2020 04:01 PM IST
विज्ञापन
how to use google dashboard to secure your personal information know all details in hindi
google - फोटो : amar ujala

    अगर आप भी अपने जी-मेल अकाउंट में बैंक से जुड़ी जानकारी, टैक्स रिटर्न, दोस्तों और परिवार के सदस्यों के ईमेल रखते हैं, तो आप बिलकुल नहीं चाहेंगे कि यह महत्वपूर्ण जानकारी लीक हो जाए। तो आज हम आपको गूगल डैशबोर्ड के बारे में बताएंगे, जिससे आप अपने जी-मेल अकाउंट पर हर पल अपनी नजर बनाए रख सकेंगे। इसके अलावा यह डैशबोर्ड आपको हर महीने लॉग-इन से जुड़ी जानकारी रिपोर्ट के रूप में देगा। तो आइए जानते हैं कि कैसे आप डैशबोर्ड का उपयोग कर निजी जानकारी को सुरक्षित रख सकेंगे...

    google
    google - फोटो : amar ujala

    गूगल डैशबोर्ड को इस्तेमाल करना बहुत आसान है। इसे इस्तेमाल करने के लिए आपको अपना जी-मेल अकाउंट लॉग-इन करना होगा। इसके बाद प्रोफाइल पिक्चर पर क्लिक कर माय अकाउंट के विकल्प को चुनें। अब आपको अपना गूगल अकाउंट पेज दिखाई देगा। यहां आपको 'पर्सनल इन्फ़ो एंड प्राइवेसी' में जाकर 'अकाउंट ओवरव्यू' के ऑप्शन को चुनना होगा।

    google
    google - फोटो : amar ujala

    अब आपको व्यू डैशबोर्ड का विकल्प दिखाई देगा, जिसपर आप अपना काम कर पाएंगे। इसके साथ ही आपको इस प्लेटफॉर्म पर अपना पासवर्ड देना पड़ सकता है। आपने गूगल अकाउंट, यूट्यूब, गूगल न्यूज़, गूगल ड्राइव, गूगल प्लस, गूगल प्ले या मैप्स जैसी जिन सेवाओं का इस्तेमाल किया है, आपको उन सभी की जानकारी डैशबोर्ड पर मिल जाएगी।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें