लॉकडाउन के दौरान जल्दी खत्म हो जाता है मोबाइल डाटा, तो अपनाएं ये खास तरीके

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Thu, 07 May 2020 02:14 PM IST
विज्ञापन
how to save mobile data during lockdown 3.0 know all in detail
female chatting on smartphone - फोटो : social media

    कोरोना वायरस की वजह से देश में लॉकडाउन लगा हुआ है। ऐसे में अधिकतर लोग ऑफिस का काम घर से कर रहे हैं। यही वजह है कि डाटा की खपत एकदम से बढ़ गई है। अगर ऐसे में आपका डाटा भी समय से पहले खत्म हो गया है, तो हम आपको यहां कुछ खास तरीके बताएंगे। इन तरीकों के जरिए आप काफी हद तक डाटा सेव कर सकेंगे। आइए इन तरीकों पर डालते हैं एक नजर...

    mobile
    mobile

    डाटा की लिमिट करें तय

    अगर आपका मोबाइल डाटा जल्दी खत्म हो जाता है, तो आप अपने फोन में डाटा लिमिट सेट कर सकते है। इसके अलावा आप डाटा की यूसेज को भी ट्रैक कर सकेंगे। डाटा लिमिट सेट करने के लिए आपको फोन की सेटिंग में जाना होगा। इसके बाद डाटा यूसेज के विकल्प पर टैप करें। अब बिलिंग साइकल में जाकर डाटा लिमिट और बिलिंग साइकल पर क्लिक करके डाटा की लिमिट सेट कर पाएंगे।

    जियो छोड़िए, एयरटेल दे रहा है 259 रुपये में 10जीबी 4जी डाटा
    जियो छोड़िए, एयरटेल दे रहा है 259 रुपये में 10जीबी 4जी डाटा - फोटो : SOCIAL MEDIA

    रिस्ट्रिक्ट बैकग्राउंड डाटा करें ऑन

    मोबाइल की सेटिंग में जाकर डाटा यूसेज का विकल्प चुनें और जिस ऐप का डाटा यूज कम करना है उस पर क्लिक करके रिस्ट्रिक्ट बैकग्राउंड डाटा को ऑन कर दें। इससे आपका डाटा काफी हद तक बच जाएगा।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें