गांव में कमाई: सरकार की इस योजना का उठाएं फायदा, जानें रजिस्ट्रेशन की पूरी प्रक्रिया

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Thu, 08 Jul 2021 10:36 AM IST
विज्ञापन
How To Open Common Service Centre In Village with Digital India scheme Know all Steps In Hindi
Digital India CSC - फोटो : amarujala

    कोरोनाकाल में लाखों लोगों ने शहर से गांव का रुख किया है। किसी ने अपनी बिजनेस शुरू किया है तो कोई ऑर्गेनिक सब्जी की खेती कर रहा है। आप में से भी कई लोग ऐसे होंगे जो गांव में रहकर ही कमाई करने का कोई तरीका खोज रहे होंंगे। यदि आप भी पढ़े लिखे हैं और गांव से ही कुछ करना चाहते हैं तो सरकार के पास एक स्कीम है जो आपकी मदद कर सकती है। सरकार की इस स्कीम के तहत आप गांव से ही अच्छी कमाई कर सकते हैं।

    सरकार की यह स्कीम डिजिटल इंडिया के अंतर्गत आती है और इसके लिए आपको पहले रजिस्ट्रेशन करना होगा। उसके बाद आपको एक ऑनलाइन ट्रेनिंग भी मिलेगी। ट्रेनिंग पूरा होने के बाद आपको सर्टिफिकेट मिल जाएगा और उसके बाद आप अपने गांव या घर से ही काम शुरू कर सकते हैं। कमाई आप खुद तय कर सकते हैं, सरकार की ओर से कोई दबाव नहीं होगा। आइए जानते हैं इसके बारे में....

    CSC
    CSC - फोटो : amarujala

    सरकार की डिजिटल इंडिया के तहत आप अपने गांव में सामान्य सेवा केंद्र यानी कॉमन सर्विस सेंटर (Common Service Center) खोलकर अपनी कमाई कर सकते हैं। इस योजना का मकसद ग्रामीण नौजवानों को उद्यमी बनाने और डिजिटल इंडिया के फायदे को गांव-गांव तक पहुंचाना है। आइए जानते हैं प्रक्रिया के बारे में।

    CSC
    CSC - फोटो : amarujala

    अगर आप सामान्य सेवा केंद्र खोलने के लिए तैयार हैं और आपको कंप्यूटर चलाने आता है तो सबसे पहलेregister.csc.gov.inपर जाकर कॉमन सर्विस सेंटर के लिए रजिस्ट्रेशन करें। रजिस्ट्रेशन के समय आपको 1,400 रुपये का भुगतान करना होगा।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें