Samsung ने एक साथ भारत में लॉन्च किए साउंडबार की तीन सीरीज, जानें कीमत और फीचर्स

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Wed, 07 Jul 2021 04:03 PM IST
सार

हाई वॉट के साउंड बार की भारतीयों की मांग को पूरा करने के लिए साउंडबार की यह नई ए-सीरीज ज्यादा वॉटेज के साथ आती है। इस सीरीज में डॉल्बी ऑडियो/डीटीएस वर्चुअल एक्स है, जो सैमसंग के एक्सक्लुसिव ऑडियो प्रोसेसिंग टेक्नॉलॉजी द्वारा बनाई गई 3डी साउंड है।

विज्ञापन
Samsung Launches Q Series A Series S Series 2021 Soundbar Lineup in India
Samsung Soundbar Lineup - फोटो : amarujala

    विस्तार

    कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स ब्रांड सैमसंग ने अपनी 2021 साउंडबार सीरीज भारत में लॉन्च की है। सैमसंग का दावा है कि इस साउंडबार की सीरीज में दुनिया का पहला 11.1.4 चैनल साउंडबार शमिल है। नई क्यू-सीरीज, ए-सीरीज और एस-सीरीज के साउंडबार को वैलेंसिया, कैलिफोर्निया में सैमसंग की ऑडियो लैब में ट्यून किया गया है, जिससे इन-होम एंटरटेनमेंट का हर अनुभव शानदार होगा।

    नए व प्रीमियम क्यू-सीरीज के साउंडबार ऑडियो टेक्नॉलॉजी में अभिनवता के उदाहरण हैं। इनमें दुनिया का पहला 11.1.4 चैनल है, जिसके द्वारा उपभोक्ता सबसे ज्यादा वास्तविक थ्री-डायमेंशनल ऑडियो प्राप्त कर सकते हैं। उपभोक्ताओं को परफेक्शन प्रदान करने के लिए क्यू-सीरीज साउंडबार में सैमसंग की सिग्नेचर क्यू-सिंफनी टेक्नॉलॉजी दी गई है, जो टीवी एवं साउंडबार से एक साथ सराउंड साउंड प्ले करती है और ऑडियो में अद्भुत सामंजस्य मिलता है।

    विज्ञापन

    वास्तविक सिनेमेटिक अनुभव के लिए, क्यू-सीरीज के सभी मॉडल डॉल्बी एटमॉस/डीटीएक्सःएक्स को सपोर्ट करते हैं। सैमसंग की स्पेसफिट साउंड टेक्नॉलॉजी आसपास के वातावरण का विश्लेषण कर ऑप्टिमाईज़्ड साउंड का अनुभव प्रदान करती है, जिससे ऑडियो का अनुभव सर्वश्रेष्ठ बन जाता है। इतना ही नहीं, जब एक गेम डिवाईस आपके टीवी से कनेक्ट होती है, तो साउंडबार ऑटोमैटिक रूप से गेम मोड में आ जाता है, ताकि आप पूरी तरह से गेम पर केंद्रित रह सकें।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    हाई वॉट के साउंड बार की भारतीयों की मांग को पूरा करने के लिए साउंडबार की यह नई ए-सीरीज ज्यादा वॉटेज के साथ आती है। इस सीरीज में डॉल्बी ऑडियो/डीटीएस वर्चुअल एक्स है, जो सैमसंग के एक्सक्लुसिव ऑडियो प्रोसेसिंग टेक्नॉलॉजी द्वारा बनाई गई 3डी साउंड है। यह साउंड साइमुलेशन का इमर्सिव अनुभव प्रदान करती है। इसका नया बेस बूस्ट फीचर यूजर्स को एक क्लिक में ‘ज्यादा बूम’ शामिल करने में समर्थ बनाता है, तथा एडैप्टिव साउंड लाईट टेक्नॉलॉजी ऑटोमैटिक रूप से वॉइस की क्लैरिटी को बढ़ा देती है एवं टीवी सीरीज,स्पोटर्स एवं न्यूज के लिए कंटेंट के आधार पर साउंड को ऑप्टिमाईज कर देती है।

    2021 साउंडबार श्रृंखला सैमसंग के ऑफिशियल ऑनलाईन स्टोर, सैमसंग शॉप पर एवं चुनिंदा सैमसंग स्मार्ट प्लाजा में 7 जुलाई, 2021 से मिलेगी। क्यू सीरीज के साउंडबार मॉडल - क्यू950ए, क्यू900ए, क्यू800ए और क्यू600ए क्रमशः 147,990 रुपये, 111,990 रुपये, 61,990 रुपये और 43,990 रुपये में मिलेंगे। वहीं ए सीरीज साउंडबार मॉडल ए670, ए550 और ए450 क्रमशः 47,990 रुपये, 33,990 रुपये और 27,990 रुपये में मिलेंगे। एस सीरीज का साउंडबार मॉडल एस61ए 47,990 रुपये में मिलेगा।

    साउंडबार खरीदने वाले ग्राहकों को एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, एक्सिस बैंक, फेडरल बैंक एवं बैंक ऑफ बड़ोदा के सभी प्रमुख क्रेडिट व डेबिट कार्ड्स पर 6,000 रुपये तक का 10 प्रतिशत अतिरिक्त कैशबैक मिलेगा। सभी साउंडबार 12 महीनों की वॉरंटी के साथ आएंगे।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें