Samsung Galaxy A31 को मिल रहा जुलाई 2021 सिक्योरिटी अपडेट

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Thu, 08 Jul 2021 10:06 AM IST
सार

Samsung Galaxy A31 को जुलाई 2021 का सिक्योरिटी पैच अपडेट मिल रहा है। नए अपडेट से प्राइवेसी और सिक्योरिटी को लेकर सामने आए सभी तरह के बग फिक्स होंगे। इसके साथ एंड्रॉयड ऑटो बग भी फिक्स होगा।

विज्ञापन
Samsung Galaxy A31 Receiving July 2021 Security Update says sammobile Report
Samsung Galaxy A31 - फोटो : Samsung

    विस्तार

    सैमसंग की ए सीरीज के स्मार्टफोन Samsung Galaxy A31 को जुलाई 2021 का सिक्योरिटी अपडेट मिलने लगा है। रिपोर्ट के मुताबिक यह अपडेट फिलहाल ब्राजील के यूजर्स को मिल रहा है, लेकिन जल्द ही इसे अन्य देशों के यूजर्स के लिए भी जारी किया जाएगा। नए अपडेट का वर्जन A315GDXU1CUG1 है जो कि जुलाई सिक्योरिटी पैच के साथ आता है।

    Sammobile की रिपोर्ट में कहा गया है कि Samsung Galaxy A31 को जुलाई 2021 का सिक्योरिटी पैच अपडेट मिल रहा है। नए अपडेट से प्राइवेसी और सिक्योरिटी को लेकर सामने आए सभी तरह के बग फिक्स होंगे। इसके साथ एंड्रॉयड ऑटो बग भी फिक्स होगा।

    विज्ञापन

    कई लोगों को इस अपडेट का नोटिफिकेशन भी मिला है, हालांकि जिन्हें नहीं मिला है वो फोन की सेटिंग में ( Settings > Software Update > Download and Install) जाकर अपडेट चेक कर सकते हैं। फर्मवेयर का वर्जन A315GDXU1CUG1 है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    इससे पहले अप्रैल में Samsung Galaxy A31 को एंड्रॉयड 11 आधारित One UI 3.1 का अपडेट मिला था। बता दें कि Galaxy A31 को पिछले साल जून में लॉन्च किया गया था। लॉन्चिंग के दौरान फोन में एंड्रॉयड 10 आधारित One UI 2.1 के साथ लॉन्च किया गया था। फिलहाल Samsung Galaxy A31 को फ्लिपकार्ट से 16,999 रुपये में खरीदा जा सकता है।

    Samsung Galaxy A31 की स्पेसिफिकेशन

    फोन में डुअल सिम सपोर्ट है। इसके अलावा इसमें एंड्रॉयड 10 आधारित वन यूआई है। फोन में 6.4 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2400 पिक्सल है। डिस्प्ले सुपर एमोलेड है। इसमें मीडियाटेक हीलियो पी65 प्रोसेसर दिया गया है। फोन में 6 जीबी रैम और 128 जीबी की स्टोरेज मिलेगी जिसे मेमोरी कार्ड की मदद से बढ़ाया जा सकेगा।

    Samsung Galaxy A31 का कैमरा

    फोन में चार रियर कैमरे हैं जिनमें मेन कैमरा 48 मेगापिक्सल का है। दूसरा लेंस 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड, तीसरा लेंस 5 मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर और चौथा लेंस 5 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस है। सेल्फी के लिए आपको 20 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलेगा।

    Samsung Galaxy A31 की बैटरी

    फोन में 4G VoLTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस, यूएसबी टाइप सी पोर्ट, इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और 3.5एमएम का हेडफोन जैक दिया गया है। फोन में 5000mAh की बैटरी है जो 15वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। फोन का वजन 185 ग्राम है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें