इन 64 स्मार्टफोन को मिलने वाला है एंड्रॉयड ओरियो 8.0 का अपडेट, देखिए लिस्ट में आपका फोन है क्या?

Google ने पिछले साल ही एंड्रॉयड 8.0 ओरियो को रिलीज किया था लेकिन अधिकतर स्मार्टफोन को इसका अपडेट नहीं मिलेगा। इस ऑपरेटिंग सिस्टम के कई फायदे हैं, जैसे- कलर आइकन, सिक्योरिटी फीचर, स्मार्ट टेक्स्ट सेलेक्शन आदि। आज हम आपके लिए उन 64 स्मार्टफोन की लिस्ट लेकर आए हैं जिनको ओरियो का अपडेट मिलने वाला है।

एलजी वी30 प्लस में दो डिस्प्ले हैं जिनमें एक फ्लोटिंग बार डिस्प्ले है और दूसरा हमेशा ऑन रहने वाला है। फ्लोटिंग बार में आप टाइम और नोटिफिकेशन देख सकेंगे। फोन में 6 इंच की क्वॉडएचडी फुलविजन डिस्प्ले, एंड्रॉयड नूगट 7.1.2, क्वॉलकॉम 835 प्रोसेसर, 4 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज है जिसे 2 टीबी तक बढ़ाया जा सकता है।
फोन के कैमरे की बात करें तो इसमें डुअल रियर कैमरा है जिसमें एख कैमरा 16 मेगापिक्सल का और दूसरा 13 मेगापिक्सल का है। वहीं फ्रंट कैमरा 5 मेगापिक्सल का कैमरा है। इशके अलावा फोन में ब्लूटूथ 5.0, एनएफसी, ऑडियो जैक और 3300 एमएएच की बैटरी है।

इसमें डुअल नैनो सिम सपोर्ट, एंड्रॉयड नूगट 7.0, किरिन 659 ऑक्टाकोर प्रोसेसर, 4 जीबी रैम, 32 और 64 जीबी की स्टोरेज है जिसे 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। फोन के कैमरे की बात करें तो इसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें एक कैमरा 16 मेगापिक्सल का और दूसरा 2 मेगापिक्सल का है। कैमरे के साथ एलईडी फ्लैश लाइट भी है। वहीं फ्रंट कैमरा 8 मेगापिक्सल का है। इसके अलावा फोन में 4G VoLTE, Wi-Fi 802.11 b/g/n, ब्लूटूथ v4.1, GPS/A-GPS, 3.5mm हेडफोन जैक मिलेगा। इस फोन की कीमत की बात करें तो इसके 32 जीबी स्टोरेज वाले वेरियंट की कीमत 12,999 रुपये है।