सैमसंग का यह स्मार्टफोन इंटरनेट को कर देता है ब्लॉक, जानें कीमत और फीचर्स

टेक डेस्क, अमर उजाला
Mon, 16 Apr 2018 11:49 AM IST
विज्ञापन
Samsung Galaxy J2 Pro Launched, its pecial variant blocked internet
Samsung Galaxy J2 Pro

    सैमसंग ने अपने नए स्मार्टफोन के लॉन्चिंग का ऐलान कर दिया है। इस फोन को कंपनी ने Galaxy J२ Pro नाम दिया है। सैमसंग गैलेक्सी जे२ प्रो की सबसे बड़ी खासियत इसमें दिया गया इंटरनेट ब्लॉक करने का फीचर है। इस फोन को बुजूर्गों और छात्रों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। यह फोन Wi-Fi, 2G, 3G और 4G LTE को ब्लॉक कर देता है, हालांकि आप कॉल कर सकेंगे और मैसेज भी भेज सकेंगे।

    इस फोन को लेकर कंपनी का कहना है कि परीक्षा के दौरान बच्चों का ध्यान नहीं भटकेगा और उन लोगों को भी मदद मिलेगी जो हमेशा इंटरनेट से कनेक्ट नहीं रहते हैं। साथ ही इस फोन में Diodic4 डिक्शनरी दी गई है जो बिना इंटरनेट के कोरियन और अंग्रेजी में अनुवााद करती है।

    विज्ञापन

    Samsung Galaxy J२ Pro की कीमत और स्पेसिफिकेशन

    Samsung Galaxy J2 Pro
    Samsung Galaxy J2 Pro

    फोन के फीचर्स की बात करें तो गैलेक्सी जे२ प्रो में ५ इंच की क्वॉड एचडी डिस्प्ले, १.४GHz का क्वॉडकोर प्रोसेसर, १.५GB रैम और १६ जीबी स्टोरेज मिलेगी जिसे २५६ जीबी तक बढ़ाया जा सकेगा। फोन में ८ मेगापिक्सल का रियर और ५ मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। दोनों कैमरे के साथ फ्लैश लाइट मिलेगी।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    कनेक्टिविटी के लिए फोन में 4G LTE, Wi-Fi 802.11 b/g/n, ब्लूटूथ v4.2, GPS/ A-GPS, माइक्रो-USB 2.0, 3.5mm का हेडफोन जैक और 2600mAh की बैटरी है। कोरिया में इस फोन की कीमत KRW 199,100 यानी करीब 12,200 रुपये होगी।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें