गूगल के 5 बड़े अपडेट: बदल सकेंगे Gmail ID, Android 17 में आएगा डार्क मोड, जेमिनी से बनाएं गाने

Nitish Kumar
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीNitish Kumar
Tue, 07 Apr 2026 06:57 PM IST
सार

Google 5 Updates In April 2026:

गूगल ने अपने यूजर्स के लिए सुविधाओं का पिटारा खोल दिया है। जीमेल आईडी बदलने की आजादी से लेकर एंड्रॉइड फोन से आईफोन में सीधे फाइल भेजने तक, ये 5 बड़े अपडेट्स आपके स्मार्टफोन चलाने के अनुभव को पूरी तरह बदल देंगे। आइए जानते हैं आपके लिए क्या नया है।

विज्ञापन
google new updates android 17 dark mode maps gmail features
गूगल अपडेट - फोटो : Adobe Stock

    Google ने अपने प्लेटफॉर्म और सर्विसेज में कई अहम बदलावों की घोषणा की है। ये अपडेट्स एंड्रॉयड यूजर्स से लेकर Gmail और Maps इस्तेमाल करने वालों तक के लिए फायदेमंद साबित होंगे। कंपनी का फोकस अपने इकोसिस्टम को ज्यादा स्मार्ट, AI-पावर्ड और यूजर फ्रेंडली बनाने पर है। आइए जानते हैं अप्रैल में गूगल ने कौन से 5 बड़े अपडेट दिए हैं।

    एंड्रॉयड 17
    एंड्रॉयड 17 - फोटो : एआई जनरेटेड

    Android 17 में आएंगे नए फीचर्स

    • Google का नया ऑपरेटिंग सिस्टम Android 17 फिलहाल बीटा स्टेज में है और जल्द लॉन्च हो सकता है। यह अब प्लेटफॉर्म स्टेबिलिटी फेज में पहुंच चुका है, जिससे संकेत मिलता है कि इसके फीचर्स लगभग फाइनल हैं।
    • इसमें “बबल्स” फीचर दिया जाएगा, जिससे यूजर एक साथ कई ऐप्स को छोटे-छोटे बबल्स के रूप में स्क्रीन पर रख सकेंगे। इससे मल्टीटास्किंग आसान हो जाएगी और 5 से 6 ऐप्स एक साथ इस्तेमाल किए जा सकेंगे।
    • इसके अलावा, Android 17 में पहली बार ऐसा डार्क मोड मिलेगा, जिसे उन एप्स पर भी लागू किया जा सकेगा, जहां पहले यह सुविधा मौजूद नहीं थी।
    गूगल मैप्स
    गूगल मैप्स - फोटो : एआई जनरेटेड

    Google Maps अब बनेगा स्मार्ट असिस्टेंट

    • Google Maps अब सिर्फ नेविगेशन एप नहीं रहेगा, बल्कि एक स्मार्ट गाइड और असिस्टेंट की तरह काम करेगा। इसमें Google Gemini का इंटीग्रेशन किया जा रहा है।
    • Ask Maps फीचर के जरिए यूजर अब सिर्फ लोकेशन नहीं खोजेंगे, बल्कि सवाल भी पूछ सकेंगे। जैसे किसी शहर में कौन सा खाना ट्रेंड में है, भीड़ का स्तर क्या है या सबसे बेहतर रास्ता कौन सा होगा।
    • इसके साथ Immersive View फीचर में 3D विजुअल्स के जरिए सड़कों, फ्लाईओवर और आसपास की बिल्डिंग्स का रियल टाइम अनुभव मिलेगा, जिससे रास्ता समझना और आसान हो जाएगा।
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें