AI Deal: एआई ने बिना एजेंट के 9.5 करोड़ में बिकवा दिया घर, प्रॉपर्टी डीलर्स में मचा हड़कंप, जानिए ये कैसे हुआ

Nitish Kumar
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीNitish Kumar
Tue, 07 Apr 2026 02:09 PM IST
सार

AI Breaks Property Deal:

अमेरिका में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां बिना किसी रियल एस्टेट एजेंट के 9.5 करोड़ रुपये का घर सिर्फ 5 दिनों में बिक गया। इस पूरी डील के पीछे AI यानी ChatGPT की अहम भूमिका बताई जा रही है।

विज्ञापन
ai helps owner to sell house in 9 5 crore without property agent florida story
एआई ने करोड़ों रुपये में बिकवाया घर - फोटो : एक्स

    एआई अब केवल ऑफिस के काम तक सीमित नहीं रहा, बल्कि यह अब मुनाफे वाली डील भी पक्की करने में मदद कर रहा है। दरअसल, अमेरिका के फ्लोरिडा में कुछ ऐसा हुआ जिसपर रियर इस्टेट ब्रोकरों को विश्वास नहीं हो रहा है। एक कंप्यूटर प्रोग्राम बिना किसी ब्रोकर की मदद से कैसे एक घर को करोड़ों में बिकवा सकता है, यह जानकर सब हैरान हैं। आइए जानते हैं एआई ने मकान मालिक के लिए एक साधारण दिखने वाली डील को कैसे करोड़ों रुपये में बदल दिया।

    ChatGPT
    ChatGPT - फोटो : X

    एआई की मदद से करोड़ों में बिकी प्रॉपर्टी

    अक्सर मकान मालिक घर की बिक्री के लिए किसी अच्छे ब्रोकर को ढूंढते हैं। लेकिन मियामी में रहने वाले रॉबर्ट लेविन ने अपने घर को बेचने के लिए एक अलग रास्ता चुना। उन्होंने करीब 9.5 करोड़ रुपये की कीमत वाले अपने घर की पूरी जिम्मेदारी ChatGPT को सौंप दी। शुरुआत में लोगों को यह फैसला अजीब लगा, लेकिन रॉबर्ट को भरोसा था कि एआई उनके लिए बेहतर परिणाम ला सकता है।

    एआई ने मार्केटिंग से लेकर डॉक्यूमेंटेशन तक हर कदम पर उनकी मदद की। इसका नतीजा यह रहा कि सिर्फ 5 दिनों के अंदर घर बिक गया और बाहर 'सोल्ड' का बोर्ड लग गया।

    AI की सलाह से बढ़ी घर की कीमत
    AI की सलाह से बढ़ी घर की कीमत - फोटो : Adobe Stock

    AI की सलाह ने बढ़ाई घर की कीमत

    इस डील का सबसे दिलचस्प पहलू यह रहा कि स्थानीय एजेंट्स ने जो कीमत तय की थी, एआई ने उससे बेहतर रणनीति बनाई। ChatGPT ने रॉबर्ट को सही समय पर प्रॉपर्टी लिस्ट करने की सलाह दी और घर में कुछ छोटे बदलाव करने को कहा। इन बदलावों ने घर की वैल्यू करीब 95 लाख रुपये तक बढ़ा दी।

    इतना ही नहीं, सिर्फ 3 दिनों के भीतर 5 संभावित खरीदार घर देखने पहुंच गए। इस तरह रॉबर्ट ने न सिर्फ ज्यादा मुनाफा कमाया, बल्कि एजेंट को दिए जाने वाले लाखों रुपये के कमीशन से भी बच गए।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें