AI Tool: गूगल ने लॉन्च किया नया एआई टूल Whisk, बिना प्रॉम्प्ट ही बना देगा मनचाही इमेज
Google Whisk को पारंपरिक इमेज एडिटर के रूप में उपयोग करने के लिए नहीं है। यह उन क्रिएटिव यूजर्स के लिए एक मंच है, जो विचारों का प्रयोग करना चाहते हैं। इसका उपयोग डिजिटल प्लश टॉयज, स्टिकर, या अन्य रचनात्मक डिजाइनों को बनाने के लिए किया जा सकता है।

Google ने अपने एआई टूल Whisk को पेश किया है जो कि क्रिएटिविटी को एक नए आयाम पर पहुंचाने वाला है। आमतौर पर हम किसी एआई टूल से फोटो बनवाने के लिए टेक्स्ट प्रॉम्प्ट देते हैं लेकिन Whisk के साथ यह खत्म हो गया है यानी Whisk के जरिए आप बिना टेक्स्ट प्रॉम्प्ट के ही फोटो बनवा सकते हैं।

पारंपरिक इमेज जनरेशन टूल्स के विपरीत, जो मुख्य रूप से विस्तृत टेक्स्ट विवरण पर निर्भर होते हैं, व्हिस्क यूजर्स को फोटो जनरेट करने के लिए ड्रैग एंड ड्रॉप का विकल्प देता है। इसमें यूजर्स किसी फोटो को विषय, सीन और स्टाइल के रूप में जोड़ सकते हैं और इन्हें रिमिक्स कर नए और अनोखे विजुअल्स बना सकते हैं।

गूगल के अनुसार यह प्रक्रिया Gemini मॉडल द्वारा संचालित है। यह मॉडल अपलोड की गई तस्वीरों के आधार पर स्वचालित रूप से एक विस्तृत कैप्शन तैयार करता है। इस कैप्शन को फिर गूगल के नवीनतम इमेज जनरेशन मॉडल, Imagen 3 में डाला जाता है। व्हिस्क किसी विषय की विशिष्ट प्रतिकृति बनाने के बजाय उसके सार को कैप्चर करता है, जिससे यूजर्स नई और रचनात्मक संभावनाओं को खोज सकते हैं।
- क्या होते हैं Super App और क्या हैं इनके फायदे
- Super App: रेलवे ला रहा है सुपर एप, एक ही एप से होंगे टिकट बुकिंग से लेकर शॉपिंग तक के काम
- सावधान: IRCTC के फर्जी एप और वेबसाइट लगा सकते हैं आपको चूना, ऐसे करें इनकी पहचान
- Year End 2024: इस साल के पांच सबसे बड़े आउटेज, जब थम गई थी दुनिया, हुआ अरबों का नुकसान