क्या होते हैं Super App और क्या हैं इनके फायदे

अमर उजाला

Wed, 18 December 2024

Image Credit : अमर उजाला

रेलवे लंबे समय से एक सुपर एप लॉन्च करने की बात कर रहा है लेकिन अभी तक यह सिर्फ एक कहानी ही है। हकीकत दूर है।

Image Credit : अमर उजाला

यहां एक सवाल आता है कि आखिर ये सुपर एप क्या होते हैं, कैसे काम करते हैं और इनका फायदा क्या है। आइए जानते हैं।

Image Credit : अमर उजाला

सुपर एप एक ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म होता है यूजर्स को कई सेवाएं एक ही स्थान पर प्रदान करता है। 

Image Credit : अमर उजाला

ये एप मल्टी-फंक्शनल होते हैं और इन्हें "वन-स्टॉप शॉप" के रूप में जाना जाता है, क्योंकि यह अलग-अलग जरूरतों को पूरा करने के लिए कई सुविधाएं एक साथ प्रदान करता है।

Image Credit : अमर उजाला

सुपर एप्स में अलग-अलग फीचर्स मॉड्यूल के रूप में होते हैं। उदाहरण के लिए, पेमेंट के लिए एक मॉड्यूल, राइड बुकिंग के लिए दूसरा और सोशल मीडिया के लिए तीसरा।

Image Credit : अमर उजाला

सुपर एप के उदाहरण

वीचैट (WeChat)- चीन का वीचैट दुनिया का सबसे बड़ा सुपर एप है। यह मैसेजिंग, पेमेंट, शॉपिंग, गेमिंग, और कई अन्य सेवाएं एक ही प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध कराता है।

Image Credit : WeChat

पेटीएम (Paytm)- भारत का पेटीएम भी सुपर एप की श्रेणी में आता है। इसमें पेमेंट, रिचार्ज, बिल पेमेंट, फूड ऑर्डर, ट्रेवल बुकिंग, और कई अन्य सुविधाएं उपलब्ध हैं।

Image Credit : Social Media

गोजेक (Gojek)- इंडोनेशिया का गोजेक राइड बुकिंग, फूड डिलीवरी और पेमेंट जैसी सेवाएं प्रदान करता है।

Image Credit : play store

सुपर एप के फायदे

सुविधाजनक अनुभव: अलग-अलग एप्स का उपयोग करने की आवश्यकता खत्म हो जाती है। इसके अलावा समय की बचत होती है।

Image Credit : अमर उजाला

समय की बचत: एक ही प्लेटफॉर्म पर सबकुछ उपलब्ध होने से समय बचता है।

Image Credit : अमर उजाला

टेक्नॉलॉजी की अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें

Image Credit : Pexels.com
Read More