Super App: रेलवे ला रहा है सुपर एप, एक ही एप से होंगे टिकट बुकिंग से लेकर शॉपिंग तक के काम

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Wed, 18 Dec 2024 02:44 PM IST
सार

IRCTC सुपर एप का जिक्र पहली बार सितंबर में हुआ था, लेकिन इसकी सटीक लॉन्च तारीख अभी तय नहीं है। दिसंबर में इसके आने की उम्मीद है। यह एप न केवल यात्रियों के लिए सुविधाजनक होगा, बल्कि भारतीय रेलवे के डिजिटल यात्रा अनुभव को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा।

विज्ञापन
IRCTC is bringing Super App All you need to know how you will benefit from it
Indian Railways Super App - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    इंडियन रेलवे जल्द ही अपना नया IRCTC सुपर एप लॉन्च करने जा रहा है। जैसा कि इसके नाम से ही पता चलता है, यह एप अपने साथ कई शानदार फीचर्स लेकर आएगा। यह केवल ट्रेन टिकट बुकिंग तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि इसमें यात्रा से जुड़ी कई अन्य उपयोगी सेवाएं भी शामिल होंगी।

    यह एप आपके सभी यात्रा संबंधी कार्यों के लिए एक "वन-स्टॉप शॉप" बनने जा रहा है। इसमें रेलवे की विभिन्न सेवाओं को एक ही डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लाया जाएगा। इस एप के विकास में सेंटर फॉर रेलवे इन्फॉर्मेशन सिस्टम्स (CRIS) और IRCTC ने मिलकर काम किया है। इसके इसी महीने के अंत तक लॉन्च होने की उम्मीद है।

    विज्ञापन

    आरक्षित और अनारक्षित टिकट बुकिंग:

    यात्री एक ही एप पर दोनों तरह के टिकट बुक कर पाएंगे।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    प्लेटफॉर्म पास खरीदें:

    अब प्लेटफॉर्म पास भी आसानी से ऑनलाइन खरीदे जा सकेंगे।

    ट्रेन की रियल-टाइम ट्रैकिंग:

    अपनी ट्रेन कहां पहुंची है, यह अब लाइव ट्रैकिंग के जरिए देख सकेंगे।

    भोजन और पेय का ऑर्डर:

    यात्रा के दौरान सीधे अपने फोन से खाना और पेय पदार्थ मंगाने की सुविधा।

    फीडबैक देने की सुविधा:

    यात्री एप के माध्यम से अपनी राय और सुझाव दे सकते हैं।

    B2B सेवाएं:

    लॉजिस्टिक्स कंपनियों के लिए माल ढुलाई बुकिंग का विकल्प।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें