लॉकडाउन के दौरान ऐसे करें समय का सदुपयोग, गूगल ने बताए खास तरीके

कोरोना संक्रमण के कारण देश में लॉकडाउन जारी है, जिसके चलते अधिकतर लोग अपने घरों में बंद हैं। ऐसे में सवाल यह उठता है कि समय का सदुपयोग कैसे किया जाए। तो आज हम आपको गूगल द्वारा साझा किए गए कुछ खास टिप्स के बारे में बताएंगे, जिनके जरिए आप समय का सही इस्तेमाल कर पाएंगे। आइए जानते हैं इनके बारे में...

दोस्तों और परिवार के लोगों से जुड़े रहें
लॉकडाउन में घर से बाहर निकलना मना है लेकिन आप वर्चुअली तौर पर अपने दोस्तों और परिवार के सदस्यों के साथ तो जुड़ ही सकते हैं। गूगल ने अपने वीडियो कॉलिंग एप गूगल डुओ को हाल ही में अपडेट किया है जिसके बाद कमजोर नेटवर्क पर भी उच्च-गुणवत्ता वाले वीडियो कॉल का अनुभव लिया जा सकता है। ग्रुप में आप एक साथ 12 लोगों से वीडियो कॉलिंग के लिए गूगल डुओ का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें डाटा सेवर मोड भी दिया गया है।

फिट रहने के लिए हेल्दी खाना खाएं
लॉकडाउन के कारण लोगों का जिम जाना नहीं हो रहा है। इसके अलावा खाने-पीने की चीजें भी सीमित मात्रा में मिल रही हैं। घर पर खाली हैं तो कुछ नए व्यंजनों पर अपना हाथ आजमाएं। कुछ नया ट्राई करने के लिए आप गूगल की मदद भी ले सकते हैं। लॉकडाउन में हेल्दी खाने की बहुत अहमियत है, क्योंकि हल्दी जैसे चीजों से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है।
- BSNL की शानदार एसटीवी सीरीज लॉन्च, 19 रुपये में मिलेगी असीमित कॉलिंग की सुविधा
- कोरोना टेस्ट सेंटर ढूंढने में गूगल करेगा आपकी मदद, गूगल सर्च, असिस्टेंट और मैप पर भी मिलेगी जानकारी
- आईफोन डिसेबल होने के बाद ऐसे हटाएं पासकोड, जानें स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस
- Airtel यूजर्स को मिला तोहफा, एक प्लान में ही मिलेगी मोबाइल से लेकर डीटीएच तक की सर्विस