BSNL की शानदार एसटीवी सीरीज लॉन्च, 19 रुपये में मिलेगी असीमित कॉलिंग की सुविधा

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Mon, 15 Jun 2020 11:30 AM IST
विज्ञापन
BSNL special calling stv plan launched starting with rs 19 prepaid plan offer unlimited calling know about it
BSNL - फोटो : amar ujala

    सरकारी टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड यानी बीएसएनएल (BSNL) ने हाल ही में 100 एमबीपीएस स्पीड के साथ 1.4 टीबी डाटा वाला शानदार प्लान लॉन्च किया था। वहीं, अब कंपनी ने ज्यादा कॉलिंग करने वाले ग्राहकों के लिए खास एसटीवी सीरीज पेश की है, जिनकी शुरुआती कीमत 19 रुपये है। उपभोक्ताओं को इस सीरीज के सभी प्लान में केवल अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलेगी। फिलहाल, यह सीरीज तमिलनाडु सर्किल में उपलब्ध है। उम्मीद की जा रही है कि इस सीरीज जल्द देश के अन्य सर्किल में जारी किया जाएगा। तो आइए जानते हैं बीएसएनएल के कॉलिंग एसटीवी वाउचर्स के बारे में...

    BSNL 4G
    BSNL 4G - फोटो : amar ujala

    बीएसएनएल का 19 रुपये वाला प्लान

    वॉइस कॉलिंग एसटीवी सीरीज का यह सबसे सस्ता टैरिफ प्लान है। इस प्लान की कीमत 19 रुपये है। इस प्लान में उपभोक्ताओं को अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलेगी, हालांकि यूजर्स को कॉल के लिए 20 पैसे प्रति मिनट के हिसाब से देने होंगे। वहीं, इस वाउचर की वैधता 30 दिनों की है।

    BSNL
    BSNL - फोटो : amar ujala

    बीएसएनएल का 99 रुपये वाला प्लान

    इस प्लान में उपभोक्ताओं को कॉलिंग के लिए प्रतिदिन 250 मिनट मिलेंगे। इसके अलावा ग्राहकों को प्रीमियम नंबर और इंटरनैशनल नंबर पर कॉल करने के लिए चार्ज देना होगा। वहीं, इस पैक की समय सीमा 22 दिनों की है।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें