Alert: देश में हर रोज होने वाले पांच आम साइबर स्कैम, रोजाना लोगों के अकाउंट हो रहे खाली

भारत में साइबर अपराध तेजी से बढ़ रहे हैं और इसके साथ ही कई प्रकार के साइबर स्कैम (धोखाधड़ी) भी आम हो गए हैं। यूपीआई स्कैम से लेकर पार्सल स्कैम तक हर रोज भारत में इन स्कैम के जरिए लोगों को चूना लगाया जा रहा है। आज की इस रिपोर्ट में हम आपको देश में हो रहे पांच सबसे आम साइबर स्कैम के बारे में बताएंगे जिनसे आपको बहुत ही सावधान रहने की जरूरत है।

डिजिटल अरेस्ट (Digital Arrest)
डिजिटल अरेस्ट स्कैम
की शुरुआत एक मैसेज या कॉल के साथ होती है और उसके बाद ठग लोगों को फोन करके कहते हैं कि वे पुलिस डिपार्टमेंट या इनकम टैक्स डिपार्टमेंट से बात कर रहे हैं। ये कहते हैं कि आपके पैन और आधार का इस्तेमाल करते हुए तमाम चीजें की खरीदी गई हैं या फिर मनी लॉन्ड्रिंग की गई है। कई बार यह भी दावा किया जाता है कि वे कस्टम विभाग से बोल रहे हैं और आपके नाम से कोई पार्सल आया है जिसमें ड्रग्स या प्रतिबंधित चीजें हैं। इसके बाद आपको वीडियो कॉल पर लगातार बने रहने के लिए कहा जाता है और पैसे मांगे जाते हैं। इसे ही डिजिटल अरेस्ट कहते हैं।

व्हाट्सएप वीडियो कॉल स्कैम (WhatsApp Video Call Scam)
इस स्कैम की शुरुआत एक अनजान नंबर के वीडियो कॉल के साथ होती है। स्कैमर्स आपको वीडियो कॉल करते हैं और उधर से एक अश्लील वीडियो दिखाया जाता है या फिर कई बार उधर से एक लड़की बात कर रही होती है। ये लोग स्क्रीन रिकॉर्ड करते हैं और आपके चेहरे को किसी अन्य अश्लील वीडियो में एडिट करके लगा देते हैं और उसके बाद वीडियो को वायरस करने की धमकी देकर पैसे मांगे जाते हैं।