इस तरह के ई-मेल पर भूलकर भी न करें क्लिक, नहीं तो लग सकता है हजारों रुपये का चूना

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Fri, 06 Mar 2020 03:30 PM IST
don't click on these email may you loose your money know all details in hindi
fake email - फोटो : amar ujala

    बीते कई वर्षों में ऑनलाइन बैकिंग फ्रॉड के मामले तेजी से बढ़े हैं। हैकर्स फर्जी मैसेज या ई-मेल के जरिए लोगों को अपना शिकार बनाते हैं और उन्हें लाखों रुपये का चूना लगाते हैं। हाल ही में एक मीडिया रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें कुछ फर्जी ई-मेल की जानकारी दी गई है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इन ई-मेल के साथ ऐसे लिंक आते हैं, जिनपर क्लिक करते हैं बैंक का खाता खाली हो जाता है। साथ ही निजी जानकारी भी लीक हो जाती है। तो आइए जानते हैं इन फर्जी ई-मेल के बारे में...

    password
    password

    पासवर्ड वाले ई-मेल

    कई बार यूजर्स के पास ऐसे लिंक आते हैं, जिनमें पासवर्ड तुरंत बदलने को कहा जाता है। लेकिन सच्चाई यह है कि गूगल कभी भी यूजर्स को इस तरह के ई-मेल नहीं करता है। तो अगर आपके पास भी इस तरह का लिंक आता है, तो भूलकर भी इसपर क्लिक न करें।

    fake email
    fake email - फोटो : amar ujala

    कर्मचारियों के लिए प्रेस रिलीज का ई-मेल

    हैकर्स कई बार यूजर को शिकार बनाने के लिए ऑफिस के नाम पर ई-मेल भेजते हैं। इसमें कुछ निर्देश और लिंक भी दिए जाते हैं, लेकिन आपको ऐसे ई-मेल पर ध्यान नहीं देना चाहिए। अगर आपको किसी तरह की दिक्कत है तो आप सीधा ऑफिस में फोन करके पुष्टि कर सकते हैं।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें