Coronavirus का खौफ, गूगल ने I/O Event 2020 किया रद्द

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Wed, 04 Mar 2020 12:05 PM IST
सार
  • Coronavirus की वजह से गूगल I/O Event 2020 हुआ रद्द
  • इससे पहले फेसबुक एफ8 और मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस हुए रद्द
  • कोरोना वायरस से 3,000 हजार से ज्यादा लोगों की गई जान
google io 2020 developer conference cancelled due to coronavirus know in details
र - फोटो : blog.google

    विस्तार

    कोरोना वायरस के चलते दुनिया की दिग्गज टेक कंपनी गूगल (Google) ने अपना सबसे बड़ा कार्यक्रम I/O Event 2020 रद्द कर दिया है। आपको बता दें कि इस कार्यक्रम को मार्च में आयोजित किया जाना था, जिसमें दुनिया भर के लाखों इंजीनियर्स और डेवलपर्स हिस्सा लेने वाले थे। इससे पहले भी कोरोना वायरस की वजह से मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस और फेसबुक एफ8 कॉफ्रेंस जैसे बड़े कार्यक्रम रद्द हो चुके हैं। वहीं, कोरोना वायरस से अब तक 3,000 लोग अपनी जान गवा चुके हैं और 89,000 से ज्यादा लोग इस वायरस से प्रभावित हैं।

    कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए गूगल ने इस कार्यक्रम को रद्द कर दिया है। गूगल ने कहा है कि हम इस वायरस से अपने लोगों की सुरक्षा करना चाहते हैं। हम बहुत दुखी है कि हमें इस कार्यक्रम को रद्द करना पड़ा है।

    जीडीसी 2020 इवेंट को कोरोना वायरस की वजह से रद्द कर दिया गया था। इस कार्यक्रम में दुनिया की दिग्गज गेमिंग कंपनियां हिस्सा लेने वाली थी। साथ ही कई सारे नए गेम ग्लोबल लेवल पर लॉन्च किए जाने वाले थे। वहीं, इवेंट के आयोजकों का कहना था कि हम बहुत दुखी है कि यह इवेंट रद्द हो गया है। हम इस वायरस को फैलने नहीं देना चाहते हैं, इसलिए हमने इस इवेंट को रद्द किया।

    और पढ़ें...