Coronavirus के कारण रद्द हुए गूगल, फेसबुक, रियलमी जैसी कंपनियों के ये बड़े इवेंट्स

चीन से शुरू हआ कोरोनावायरस दुनियाभर के करीब 60 देशों में फैल चुका है। कोरोनावायरस से दुनियाभर में अभी तक 93,158 लोगों के संक्रमित होने की खबर है, वहीं अभी तक 3,202 लोगों की मौत हो चुकी है। भारत में कोरोनावायरस के दो मामले की पुष्टि हुई है जिनमें से एक दिल्ली और दूसरा तेलंगाना का है। कोरोना का असर दुनिया की अर्थव्यवस्था पर भी बहुत गहरा पड़ रहा है। फेसबुक, गूगल, रियलमी और शाओमी जैसी बड़ी टेक कंपनियों को अपने इवेंट रद्द करने पड़े हैं। आइए जानते हैं कि कोरोनावायरस की वजह से अभी तक कितने टेक इवेंट रद्द हुए हैं।

Xiaomi
12 मार्च को नई दिल्ली में शाओमी का इवेंट होने वाला था जिसमें Redmi Note 9 सीरीज की लॉन्चिंग होने वाली थी जिसे रद्द कर दिया गया है। शाओमी इंडिआ के मैनेजिंग डायरेक्टर मनु कुमार जैन ने ट्वीट करके कोरोना वायरस के कारण इवेंट को रद्द करने की जानकारी दी है।

Google I/O 2020
गूगल हर साल I/O डेवलपर्स कॉन्फ्रेंस का आयोजन करता है। साल 2020 में भी गूगल का यह इवेंट 12-14 मई के बीच होने वाला था जिसे कोरोनावायरस के कहर को देखते हुए रद्द कर दिया गया है।