Google Pay: घर बैठे इन सेवाओं के लिए करें ऑनलाइन पेमेंट, नहीं पड़ेगी बाहर जाने की जरूरत

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Sun, 12 Apr 2020 03:45 PM IST
विज्ञापन
COVID-19 google pay payments here are special online payment options you can make from home
Google PAY - फोटो : social media

    लॉकडाउन के दौरान डिजिटल वॉलेट प्लेटफॉर्म गूगल पे (Google Pay) का चलन तेजी से बढ़ा है। ऐसे में लोग जरूरी सामान के लिए गूगल पे के जरिए घर से बाहर निकले ही बिना ही पेमेंट कर रहे हैं। इसके अलावा ऑनलाइन पेमेंट करने की खास बात यह है कि लोगों को पेमेंट करने के बदले रिवॉर्ड भी मिले हैं। तो आज हम आपको गूगल पे के जरिए की जाने वाली पेमेंट्स की जानकारी देने जा रहे हैं, जिनसे आप घर बैठे ही जरूरी सेवाओं के लिए पेमेंट कर सकेंगे। आइए इन पेमेंट ऑप्शन पर डालते हैं एक नजर...

    female chatting on smartphone
    female chatting on smartphone - फोटो : social media

    मोबाइल नंबर करें रिचार्ज

    गूगल पे के जरिए आप अपने परिवार के लोगों और दोस्तों के मोबाइल नंबर रिचार्ज करा सकते हैं। इसके लिए आपको एप में जाना होगा। इसके बाद न्यू पेमेंट पर क्लिक कर मोबाइल रिचार्ज का ऑप्शन चुनें। यहां आप आसानी से मोबाइल नंबर रिचार्ज कर सकते है।

    डीटीएच टीवी
    डीटीएच टीवी

    डीटीएच और बिजली के बिल का करें भुगतान

    गूगल पे के माध्यम से आप आसानी से डीटीएच, इंटरनेट और बिजली के बिल का भुगतान कर सकते हैं। इसके लिए आपको एप में जाकर न्यू पेमेंट पर क्लिक कर बिल पेमेंट के ऑप्शन को चुनना होगा। यहां अब आप जिस प्रकार के बिल का भुगतान करना चाहते हैं उसे चुन कर ऑनलाइम पेमेंट कर सकते है।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें