Coronavirus Lockdown: नहीं जा पा रहे बाहर, तो घर बैठे ऐसे करें सभी मोबाइल रिचार्ज

लॉकडाउन के दौरान आपके मोबाइल नंबर की सेवाएं बंद हो गई हैं और आप रिचार्ज कराने के लिए बाहर नहीं निकल पा रहे हैं। तो ऐसे में आज हम आपको बताएंगे कि आप कैसे आप घर बैठे ही अपना मोबाइल नंबर रिचार्ज करा सकते हैं। इसके साथ ही आपको यह भी जानकारी देंगे, जिससे आप सीधा कंपनी की साइट पर जाकर रिचार्ज करा सकेंगे। तो आइए जानते हैं घर बैठे मोबाइल नंबर रिचार्ज कराने के तरीके...

पेटीएम से ऐसे करें रिचार्ज
पेटीएम की खास बात यह है कि आप किसी भी मोबाइल नंबर को इस प्लेटफॉर्म से रिचार्ज करा सकते है। नंबर रिचार्ज कराने के लिए सबसे पहले पेटीएम एप ओपन करें। इसके बाद मोबाइल रिचार्ज ऑप्शन में जाकर अपना नंबर डालना होगा। अब आपने जिस टेलीकॉम कंपनी का नंबर डाला होगा, तो नीचे की तरफ आपको उस कंपनी के सारे प्रीपेड प्लान दिखाई देंगे। इनमें से किसी एक प्लान को चुनकर 'Proceed' के विकल्प पर क्लिक करने के बाद पेमेंट ऑप्शन को चुनें। पेमेंट करने के बाद आपका नंबर रिचार्ज हो जाएगा।
नोट : पेटीएम से मोबाइल नंबर रिचार्ज कराने पर आपको कैशबैक ऑफर्स भी मिलेंगे।

फोन पे ऐसे करें रिचार्ज
आप फोन पे से भी अपना नंबर रिचार्ज करा सकते है। इसके लिए आपको सबसे पहले फोन पे ओपन करना होगा। इसके बाद नीचे की तरफ रिचार्ज का विकल्प दिखाई देगा, जिसपर क्लिक करना होगा। यहां आपको नंबर के साथ रिचार्ज की राशि एंटर करनी होगी। इसके बाद किसी भी एक पेमेंट ऑप्शन को चुनकर पेमेंट करें। इसके बाद आपका रिचार्ज हो जाएगा।
- Coronavirus: Whatsapp ने किया बड़ा बदलाव, अब स्टेटस में नहीं लगा सकेंगे 30 सेकेंड की वीडियो
- आप भी Reliance Jio नंबर को एटीएम से करा सकेंगे रिचार्ज, जानें पूरा तरीका
- Coronavirus: ट्राई ने टेलीकॉम कंपनियों को लिखा पत्र, जल्द बढ़ सकती है प्रीपेड प्लान की वैधता
- Vodafone का शानदार प्लान, सिर्फ 95 रुपये में मिलेगी एक महीने से ज्यादा की वैलिडिटी