आप भी Reliance Jio नंबर को एटीएम से करा सकेंगे रिचार्ज, जानें पूरा तरीका

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Mon, 30 Mar 2020 12:57 PM IST
विज्ञापन
Now you can recharge your reliance jio number from atm machine know full process in hindi
Jio - फोटो : amarujala

    भारत की दिग्गज टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो (Relaince Jio) ने अपने यूजर्स के लिए एक खास सेवा की शुरुआत की है। इस सर्विस के तहत अब जियो यूजर्स अपना नंबर एसबीआई, एक्सिस, आईसीआईसीआई, एचडीएफसी, सिटी, डीसीबी, एयूएफ और स्टैंडर्ड चार्टर्ड बैंक्स के एटीएम से रिचार्ज करा सकेंगे। आपको बता दें कि कंपनी ने इस सेवा को लेकर अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर ट्वीट किया है, जिसमें रिचार्ज के प्रोसेस की पूरी जानकारी दी गई है। तो आइए इस प्रोसेस पर डालते हैं एक नजर...

    jio
    jio

    एटीएम से ऐसे करें रिचार्ज

    जियो का नंबर रिचार्ज कराने के लिए आपको अपने नजदीकी एटीएम बूथ पर जाना होगा। यहां अपना बैंक का कार्ड एटीएम मशीन में डालें। अब आपको रिचार्ज का ऑप्शन दिखाई देगा, जिसपर क्लिक करना होगा। इतना करने के बाद अपना जियो नंबर एंटर करें और एटीएम पिन डालें। अब रिचार्ज अमाउंट डालकर कंफर्म बटन पर क्लिक करें। इसके बाद आपका रिचार्ज हो जाएगा और आपके बैंक अकाउंट से रिचार्ज की राशि कट जाएगी।

    jio
    jio

    जियो का 11 रुपये वाला वाउचर

    जियो के यूजर्स को इस वाउचर में 800 एमबी डाटा और 75 नॉन-जियो एफयूपी मिनट मिलेंगे।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें