Vodafone का शानदार प्लान, सिर्फ 95 रुपये में मिलेगी एक महीने से ज्यादा की वैलिडिटी

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Mon, 30 Mar 2020 09:42 AM IST
विज्ञापन
Vodafone launch rs 95 prepaid plan for users know all in details in hindi
vodafone

    टेलीकॉम कंपनी वोडाफोन (Vodafone) ने अपने यूजर्स को फायदा पहुंचाने के लिए एक शानदार ऑल राउंडर प्लान पेश किया है। इस प्लान की कीमत 95 रुपये है। उपभोक्ताओं को इस प्रीपेड प्लान में डाटा और टॉकटाइम के साथ एक महीने से ज्यादा की वैलिडिटी मिली है। इससे पहले कंपनी कई रिचार्ज प्लान बाजार में उतारे थे, जिनमें यूजर्स को जरूरत के हिसाब से डाटा मिला था। तो आइए जानते हैं वोडाफोन के 95 रुपये वाले प्लान के बारे में विस्तार से...

    vodafone
    vodafone - फोटो : amar ujala

    Vodafone का 95 रुपये वाला प्लान

    यूजर्स को इस प्लान में 200 एमबी डाटा के साथ कॉलिंग के लिए 74 रुपये का टॉकटाइम मिला है। इसके अलावा इस रिचार्ज पैक की वैधता 56 दिनों की है। वहीं, यह प्लान बिहार, केरल, कर्नाटक, चेन्नई, मध्य प्रदेश, मुंबई और तमिलनाडु सर्किल में उपलब्ध है। उम्मीद की जा रही हैं कि कंपनी जल्द इस पैक को देश के अन्य सर्किल में पेश करेगी।

    vodafone
    vodafone

    पहले भी लॉन्च हुआ था यह रिचार्ज प्लान

    आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कंपनी ने इस प्लान को पिछले साल लॉन्च किया था। तब उपभोक्ताओं को इस प्लान में टॉकटाइम, 500 एमबी डाटा और 28 दिनों की वैधता मिलती थी। हालांकि, अब कंपनी ने इस पैक की समय सीमा को बढ़ा दिया है।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें