Coronavirus: लॉकडाउन के दौरान खाली समय में इन तरीकों से निखारें अपनी पर्सनालिटी

कोरोना वायरस के कारण भारत को 21 दिनों के लिए लॉकडाउन कर दिया गया है। ऐसे लोग अपने घरों में रहकर अलग-अलग तरीके से टाइम पास कर रहे हैं। इनमें एक्सरसाइज, गार्डनिंग और कुकिंग जैसे कार्य शामिल हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे तरीके बताएंगे, जिससे आप एक्सरसाइज और गार्डिंग जैसे कार्य करने के साथ-साथ अपनी पर्सनालिटी को भी निखार पाएंगे। तो आइए जानते हैं इन तरीकों के बारे में विस्तार से...

नई भाषाएं सीखें
अगर आप भी लॉकडाउन के दौरान खाली समय में नई भाषा सीखने की सोच रहे हैं, तो आप Duolingo और HelloTalk जैसे मोबाइल एप का इस्तेमाल कर सकते हैं। साथ ही आपको इस एप में तमाम ऐसे फीचर्स मिलेंगे, जिनसे आप कम समय में नई भाषा सीख सकेंगे।

ऑडियोबुक
यदि आप किसी भी नए विषय के बारे में जानने की रुचि रखते हैं, तो LibriVox, Audible और Goodreads जैसे ऑडियो बुक्स आपके लिए बेस्ट एप हैं। इन सभी में आपको तकरीबन हर तरह की जानकारी मिलेगी।