कूलपैड नोट 3 के दाम में कटौती, 3 जीबी रैम और 13 एमपी कैमरा
विज्ञापन

कूलपैड ने अपने कूलपैड नोट 3 स्मार्टफोन की कीमत में कटौती कर दी है। कूलपैड नोट 3 का ब्लैक मॉडल अब 8,499 रुपये में उपलब्ध है। इससे पहले इसकी कीमत 8,999 रुपये थी। फोन एक्सक्लूसिव तौर पर ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट अमेज़न इंडिया पर उपलब्ध है। जानिए क्या है इसमें खास।

कूलपैड नोट 3 में 5.5 इंच एचडी (720x1280 पिक्सल) डिस्प्ले है। यह एंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप ऑपरेटिंग सिस्टम पर आधारित जो अपने कस्टम यूआई 6.0 पर चलाता है। फोन की बैटरी 3000 एमएएच की है। कनेक्टिविटी डुअल सिम, 4 जी एलटीई, 3 जी, वाई-फाई, ब्लूटूथ और जीपीएस की सुविधा मौजूद है।

यह 64 बिट ऑक्टाकोर मीडियाटेक एमटी6753 प्रोसेसर, 3 जीबी रैम और 16 जीबी इंटरनल स्टोरेज के साथ है। माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए मैमोरी को 64 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।
विज्ञापन