'1 रुपया' देकर गैलेक्सी एस6 और गैलेक्सी नोट 5 पाने का मौका

टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Mon, 02 May 2016 01:34 PM IST
विज्ञापन
Samsung’s offers: Get Galaxy S6, Galaxy Note 5 at Re 1

    सैमसंग ने 'मेक फॉर ‌इंडिया सेलिब्रेशन' के तहत ग्राहकों के लिए एक नए ऑफर की पहल की है। इस ऑफर के जर‌िए ग्राहक महज 1 रुपये डाउन पैंमेंट करके सैमसंग गैलेक्सी एस6 और गैलेक्सी नोट 5 खरीद सकते हैं। कंपनी की वेबसाइट के अनुसार ग्राहक बाकी की रकम 10 मासिक किस्तों में अदा कर सकते हैं।

    samsung
    samsung

    बाकी की रकम ईएमआई के जर‌िए चुकाई जाएगी, साथ ही इस ऑफर का लाभ केवल बजाज फिनसर्व या कैपिटल फर्स्ट यूजर्स को ही मिलेगा। 'रुपया 1' कीमत वाला ऑफर 29 अप्रैल से मई अंत तक चलेगा। इसके अलावा कंपनी के कई अन्य स्मार्टफोन पर भी आकर्षक छूट उपलब्‍ध है जिसमें आप गैलेक्सी एस6, गैलेक्सी नोट 5, गैलेक्सी ए 7, गैलेक्सी ए5 और गैलेक्सी ग्रांड प्राइम 4G खरीद सकते हैं।

    '1 रुपया' देकर गैलेक्सी एस6 और गैलेक्सी नोट 5 पाने का मौका

    सैमसंग गैलेक्सी एस6:

    इसमें 5.1 इंच एमोलेड डिस्‍प्ले, 2.1 + 1.5 गीगाहर्ट्ज ऑक्टाकोर प्रोसेसर, 3 जीबी रैम और 32/64 जीबी इंटरनल स्टोरेज के सा‌थ काम करता है। यह एंड्रॉयड 5.0 लॉलीपॉप आपरेटिंग सिस्टम पर आधारित है। 16 मेगापिक्सल रियर और 5 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है। इसके अलावा 4G LTE/ 3G, वाई-फाई, ब्लूटूथ 4.0, ए-जीपीएस और एनएफसी की सुविधा दी गई है। फोन की बैटरी 2550एमएएच की है। ऑफर के तहत इसकी कीमत 33,900 रुपये है।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें