Coronavirus: TikTOK पर बताया 'घेरलू नुस्खा' खाने से 10 लोग बीमार

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Thu, 09 Apr 2020 04:10 PM IST
विज्ञापन
chitoor two family admitted in hospital after watching wrong cure video of coronavirus on tiktok know about it
TikTok

    जहां एक तरफ भारत सरकार कोरोना वायरस को रोकने में लगी है, तो दूसरी तरफ फेसबुक और टिक-टॉक जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर तमाम वीडियो वायरल हो रही हैं, जो लोगों तक वायरस से जुड़ी गलत जानकारी पहुंचा रही हैं। ऐसे में लोग भी इन वीडियो पर विश्वास कर कोविड 19 से बचने के लिए की गलत जानकारी को सही मान रहे हैं। हाल ही में ऐसा ही एक मामला आंध्र प्रदेश के चित्तूर से सामने आया है।

    coronavirus demo
    coronavirus demo - फोटो : अमर उजाला

    परिवार के सदस्यों ने कोरोना से बचने के लिए अपनाया घरेलू उपाय

    दरअसल चित्तूर के अलापल्ली गांव में रहने वाले दो परिवारों ने बीते मंगलवार को टिक-टॉक पर एक वीडियो देखी थी, जिसमें दावा किया गया था कि उम्मेठा काया (एक प्रकार का फल) खाने से कोरोना से बचा जा सकता है। इसके बाद दोनों परिवार ने कोरोना के घरेलू उपाय को अपनाया, तो उनकी जान पर बन आई। कुछ समय बाद तबीयत खराब होने पर दोनों परिवार के करीब 10 सदस्यों को अस्पताल में भरती कराना पड़ा था। वहीं, पुलिस का कहना है कि इस समय कोरोना वायरस को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर फर्जी वीडियो वायरस हो रही हैं, जिनका शिकार ये दोनों परिवार हुए हैं।

    धतूरा
    धतूरा - फोटो : demo pic

    उम्मेठा काया फल

    उम्मेठा काया धतूरे के पेड़ पर लगने वाला जहरीला फल है। टिक-टॉक की वीडियो में दिखाया गया था कि इस फल को खाने से कोरोना वायरस पूरी तरह से खत्म हो जाता है। वहीं, स्थानीय पुलिस भी इस वीडियो बनाने वालों की तलाश कर रही है। आपको बता दें कि उम्मेठा काया फल खाने से व्यक्ति की हार्टबीट तेज हो जाती है और शरीर पर चकत्ते पड़ने लगते हैं।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें