सरकार ने Apple से मांगी 27 आईफोन-लैपटॉप की जानकारी

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Wed, 26 Dec 2018 09:46 AM IST
Apple provided customer data to Indian Government
apple tim cook

    सरकार ने इस साल जनवरी से जून के दौरान ऐप्पल से 27 डिवाइस और 18 अकाउंट के संबंध में जानकारी मांगी। ज्यादातर मामले आइट्यूंस गिफ्ट कार्ड में फ्रॉड से संबंधित थे। इनके अलावा आर्थिक मामलों में पहचान के लिए 34 आवेदन आए हैं। ऐप्पल ने सोमवार को जारी ट्रांसपेरेंसी रिपोर्ट में यह जानकारी दी है। इसके मुताबिक 63% मामलों में इसने सरकार को जानकारी उपलब्ध कराई।

    वहीं 85% आर्थिक मामलों का डाटा भी सरकार को दिया। ऐप्पल हर 6 महीने में यह रिपोर्ट जारी करती है। पिछले साल जुलाई से दिसंबर के दौरान सरकार ने कंपनी से 27 मामलों में जानकारी मांगी थी। ऐप्पल ने 14 के डाटा उपलब्ध कराए थे। दुनियाभर से कंपनी को 32,342 आवेदन मिले थे। इनमें 1.64 लाख डिवाइस के बारे में जानकारी मांगी गई थी।

    ऐप्पल ने 80% मामलों में जानकारी उपलब्ध कराई। संख्या के लिहाज से यह आंकड़ा 25 हजार के आसपास है। पिछले साल जुलाई-दिसंबर की तुलना में यह 9% ज्यादा है। जुलाई-दिसंबर 2017 के दौरान विभिन्न सरकारों ने 29,718 मामलों में जानकारी मांगी थी। ऐप्पल ने इनमें से 79% मामलों की जानकारी दी थी।

    गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ही ऐप्पल ट्राई के ऐप को लेकर सरकार की शर्तों पर राजी हो गई है। ट्राई के टू नॉट डिस्टर्ब ऐप (DND) को अपने ऐप स्टोर पर पब्लिश करने के लिए ऐप्पल राजी हो गई है। अब ट्राई का DND ऐप ऐप्पल के ऐप स्टोर से आईफोन में डाउनलोड किया जा सकता है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें