AC Facts: 16 डिग्री से नीचे और 30 से ऊपर क्यों नहीं जाता एसी का टेम्प्रेचर? जानिए इसके पीछे की दिलचस्प वजह
AC Temperature Limit: गर्मी बढ़ते ही एसी हर घर की जरूरत बन जाता है, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि इसका तापमान 16 डिग्री सेल्सियस से नीचे और 30 डिग्री सेल्सियस से ऊपर क्यों नहीं जाता? इसके पीछे तकनीकी कारण और दिलचस्प विज्ञान छिपा है...

गर्मी का मौसम शुरू होते ही लोग राहत पाने के लिए पंखे, कूलर और एयर कंडीशनर (एसी) का इस्तेमाल बढ़ा देते हैं। घर हो, दफ्तर हो या मॉल, एसी अब रोजमर्रा की जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुका है। हालांकि, एसी को लेकर कई सवाल लोगों के मन में आते हैं, जिनमें से एक सबसे आम सवाल है कि इसका तापमान 16 डिग्री सेल्सियस से कम और 30 डिग्री से ज्यादा क्यों नहीं किया जा सकता। इसका जवाब तकनीक और वैज्ञान दोनों में छिपा है। आइए जानते हैं...

एसी का तापमान 16 डिग्री सेल्सियस से नीचे क्यों नहीं किया जा सकता?
एयर कंडीशनर के अंदर एक अहम हिस्सा होता है, जिसे इवैपोरेटर कहा जाता है। यही पार्ट रेफ्रिजरेंट यानी कूलेंट की मदद से ठंडा होता है और कमरे में ठंडी हवा पहुंचाता है। अगर एसी का तापमान 16 डिग्री सेल्सियस से नीचे सेट किया जाए, तो इवैपोरेटर पर बर्फ जमने लगती है। बर्फ तो 0 डिग्री पर जमती है, लेकिन एसी के अंदर स्थितियों अलग होती हैं।

दरअसल, इवैपोरेटर में रेफ्रिजरेंट का दबाव बहुत कम होता है, जिससे नमी जल्दी जमने लगती है। जब तापमान बहुत कम सेट किया जाता है, तो यह नमी बर्फ में बदलकर इवैपोरेटर को ब्लॉक कर सकती है। इसका असर यह होता है कि एसी ठंडी हवा देने के बजाय खराब होने लगता है या उसकी कूलिंग क्षमता घट जाती है। इसी तकनीकी जोखिम से बचाने के लिए कंपनियां एसी में 16 डिग्री सेल्सियस से नीचे तापमान सेट करने का विकल्प ही नहीं देती हैं।
- Jio-Airtel: एक रिचार्ज में 4 लोगों का होगा काम, हर महीने बचाएं हजारों रुपये, जानिए जियो-एयरटेल के फैमिली प्लान
- आईटी इंजीनियरों के जख्मों पर डेलॉइट का मरहम: भारत में 50,000 लोगों को देगी नौकरी, ओरेकल ने 12,000 को निकाला
- Silent Authentication: सिम बदलते ही बैंक अकाउंट होगा ब्लॉक, जानिए कैसे काम करेगा ‘साइलेंट ऑथेंटिकेशन’ सिस्टम
- Apple: एपल के इन MacBook और iPad को सोचसमझ कर खरीदें, खराब हुआ तो रिपेयर नहीं करेगी कंपनी