खुशखबर: BSNL के यूजर्स को 31 मई तक हर कॉल पर मिलेगा कैशबैक

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Tue, 19 May 2020 11:36 AM IST
विज्ञापन
bsnl offers 6 paisa cashback on every landline call know about in hindi
BSNL - फोटो : amar ujala

    सरकारी टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड यानी बीएसएनएल (BSNL) ने लॉकडाउन को ध्यान में रखकर 6 पैसे कैशबैक वाले ऑफर को दोबारा लॉन्च किया है। इस ऑफर के तहत बीएसएनएल के लैंडलाइन यूजर्स को 31 मई तक हर कॉल पर 6 पैसा कैशबैक मिलेगा। आपको बता दें कि कंपनी ने इस ऑफर को पिछले साल पेश किया था। तो आइए जानते हैं बीएसएनएल के इस ऑफर के बारे में विस्तार से...

    BSNL 4G
    BSNL 4G - फोटो : amar ujala

    ऐसे करें बीएसएनएल के ऑफर को एक्टिवेट

    इस ऑफर का लाभ सिर्फ उन यूजर्स को मिलेगा, जो पांच मिनट से ज्यादा कॉलिंग करते हैं। इस ऑफर को एक्टिवेट करने के लिए यूजर्स को एक्ट 6 पैसा लिखकर 9478053334 नंबर पर मैसेज करना होगा। कुछ समय के बाद यह ऑफर अपने-आप एक्टिवेट हो जाएगा। वहीं, कंपनी का यह ऑफर लैंडलाइन, फाइबर-टू-द-होम और ब्रॉडबैंड यूजर्स के लिए उपलब्ध है।

    BSNL
    BSNL - फोटो : amar ujala

    रिचार्ज पर मिलेगा 4 फीसदी का डिस्काउंट

    बीएसएनएल ने लॉकडाउन के दौरान लोगों की मदद करने का एलान किया है। कंपनी उन यूजर्स को 4 फीसदी का डिस्काउंट देगी, जो दूसरे बीएसएनएल नंबर को रिचार्ज करते हैं। वहीं, कंपनी का मानना है कि इससे लोगों को बहुत फायदा होगा।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें